Corn Flour Halwa: कॉर्न फ्लोर से ऐसे बनाएं टेस्टी हलवा, उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

कॉर्न फ्लोर हलवा रेसिपी (Image-iStock)
Corn Flour Halwa: क्या आपने कभी कॉर्न फ्लोर का हलवा खाया है? अगर नहीं तो हम यहां इसकी रेसिपी बताते हैं. इसे आप घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद आपको खूब पसंद आएगा.
Corn Flour Halwa: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपने बाजार से लाकर कई तरह की मीठी चीजें खाई होंगी लेकिन क्या कभी आपने कॉर्न फ्लोर का हलवा खाया है? जी हां इसका हलवा बहुत ही टेस्टी और पौष्टिक भी होता है. अब आप सोच रहे होंगे कि अस नए किस्म के हलवे को बनाया कैसे जाएगा. तो इसके लिए टेंशन की कोई बात नहीं है. यहां हम आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं, ताकि आप झटपट इस हलवे को बनाकर सर्व कर सकते हैं. चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैंं.
कॉर्न फ्लोर का हलवा बनाने की सामग्री
- कॉर्न फ्लोर – 100 ग्राम
- घी – 100 ग्राम
- काजू – 10-15
- चीनी – 100 ग्राम
- फूड कलर – 1 चुटकी
यह भी पढ़ें: Pineapple Halwa Recipe: स्वाद में सुपरहिट पाइनएप्पल का हलवा जीत लेगी आपका दिल, आज ही करें ट्राई
कॉर्न फ्लोर का हलवा बनाने की विधि
- कॉर्न फ्लोर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में चीनी और 1/3 कटोरी पानी डालकर उबलने दें.
- एक दूसरे बर्तन में कॉर्न फ्लोर को 1 कप पानी में अच्छे से मिला लें.
- जब चाशनी उबलने लगे तब कॉर्न फ्लोर का घोल चाशनी में मिक्स करके चलाते रहें.
- अब आप इसमें 1 चम्मच घी और कलर डालकर मिक्स कर लें.
- थोड़ी देर बाद इसमें फिर से 1 चम्मच घी डालें.
- फिर एक बार इसमें बचा हुआ घी और कटे हुए काजू मिला लें.
- आपका हलवा बनकर तैयार हो चुका है और अब आप इसे एक थाली में डालकर ठंडा होने दें.
- जब पूरी तरह हलवा सेट हो जाए तो इसे पीस में काट कर सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Chana Dal Halwa Recipe: मीठा खाने का कर रहा है दिल, तो बना लें चना दाल का स्वादिष्ट हलवा
यह भी पढ़ें: Punjabi Makhandi Halwa Recipe: एक बार खाकर तो देखें स्वाद में शानदार मखंडी हलवा, घर पर फटाफट बनकर हो जाएगा तैयार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




