Mango Shake: मैंगो शेक का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, पीने से पहले जान लें फायदे और नुकसान
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 10 Apr 2025 5:31 PM
pic credits: unsplash
Mango Shake: आज हम आपको बताने वाले हैं कि किन लोगों को मैंगो शेक का सेवन नहीं करना चाहिए और अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इसके क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं.
Mango Shake: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में अब धीरे-धीरे बाजारों में आम का दिखना भी शुरू हो जाएगा. गर्मियों के इन दिनों में आप घर से बाहर निकलें और आपको सामने मैंगो शेक दिख जाए तो खुद को रोक पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. मैंगो शेक पीने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं और जब इसे अच्छे से बर्फ और ड्राई फ्रूट्स डालकर तैयार किया जाए तो यह हमारे शरीर को ठंडक भी देते हैं और साथ ही आप फ्रेश भी फील करते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें मैंगो शेक पीना काफी ज्यादा पसंद होता है. आज हम आपको मैंगो शेक के फायदों के बारे में तो बताएंगे बल्कि इसके साथ ही आपको यह भी बतांएगे कि आखिर किन लोगों को मैंगो शेक का सेवन नहीं करना चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.
शरीर के लिए किस तरह फायदेमंद है फलों मैंगो शेक?
अगर आपको जानकारी नहीं है तो बता दें आम में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन-ए, सी, ई, के और बी6 पाया जाता है. लेकिन फिर भी इसका सेवन कुछ लोगों को काफी ज्यादा सोच-समझकर करना चाहिए. बता दें मैंगो शेक के सेवन से आपका शरीर ठंडा होता है और इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन-ए और सी आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं, डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और साथ ही आपकी स्किन क्वालिटी को बेहतर भी बनाते हैं. जब आप इसका सेवन दूध के साथ करते हैं तो आपके शरीर में ताकत आती है और आप काफी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं.
ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?
ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें
इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मैंगो शेक का सेवन
जानकारों की अगर मानें तो आपको कभी भी मैंगो शेक का सेवन कभी भी ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए. अगर आप पी रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे एक सीमित मात्रा में ही करें. इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों को तो इसका सेवन करने से हर कीमत पर बचना चाहिए. वहीं, जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है उन्हें भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए. यह आपको वजन कम करने में रुकावट पैदा करता है. इसके अलावा अगर आपको एसिडिटी, गैस या फिर लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो भी आपको मैंगो शेक का सेवन करने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Health Tips: खाली पेट इन चीजों का सेवन आपके सेहत के लिए हानिकारक, देखते ही देखते शरीर हो जाता है बर्बाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










