College Winter Outfits for Girls: ठंड में भी बनाएं अपना लुक स्पेशल, यहां देखें कॉलेज गर्ल्स के लिए आउटफिट आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Dec 2025 3:38 PM
College Winter Outfits for Girls ( AI Image)
College Winter Outfits for Girls: ठंड के मौसम में आप कॉलेज जाने के लिए ऐसे आउटफिट चुनें जो आपको गर्म रखे और जिसमें आपका लुक भी खास दिखे. आइए देखते हैं कुछ आउटफिट आइडियाज.
College Winter Outfits for Girls: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कॉलेज जाने वाली लड़कियां ऐसे आउटफिट की तलाश में रहती हैं जिसे पहनकर उनका लुक खास दिखे. अगर आप भी ऐसा लुक चाहती हैं जिसमें आपका लुक सुंदर भी दिखे और ठंड के मौसम में गर्माहट भी मिले तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप विंटर आउटफिट के ऐसे आइडियाज के बारे में जान सकती हैं जिन्हें पहनकर आपका लुक देखने में खूबसूरत लगेगा.
ओवरसाइज स्वेटर (Oversize Sweater)

सर्दियों में ओवरसाइज स्वेटर को आप कॉलेज पहनकर जा सकती हैं. ये आरामदायक होता है और आपको कूल लुक भी देता है. आप इसे जींस या लेगिंग्स के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं. इयररिंग्स में आप स्टड्स या हूप्स को पहनकर अपने लुक को और भी अच्छा बना सकती हैं.
क्रॉप जैकेट (Crop Jacket)

आप स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो सर्दियों में क्रॉप जैकेट को ट्राई कर सकती हैं. आप इसे हाई वेस्ट जींस या पैंट के साथ पहन सकती हैं. हेयरस्टाइल में सॉफ्ट कर्ल्स या बालों को खुला रख सकती हैं. खूबसूरत जूते पहनकर आप इस लुक को पूरा करें.
स्वेटर ड्रेस (Sweater Dress)

आप स्वेटर ड्रेस को पहन सकती हैं. आप खूबसूरत डिजाइन वाले स्वेटर ड्रेस को चुनें. इसके साथ आप लेगिंग्स या स्टॉकिंग्स को पहन सकती हैं. ये ड्रेस आपको गर्म रखता है और इसे पहनकर आप एक एलिगेंट लुक आसानी से पा सकती हैं. फुटवियर में आप बूट्स को ट्राई कर सकती हैं.
शॉर्ट वूलन कुर्ती (Short Woolen Kurti)

सर्दियों में आप शॉर्ट वूलन कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन ट्राई करें. इन दोनों का कॉम्बिनेशन देखने में बहुत अच्छा लगता है. इस आउटफिट के साथ आप छोटे झुमके या ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स को पहनें. आप कार्डिगन या डेनिम जैकेट को शॉर्ट वूलन कुर्ती और जींस के साथ पहन सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Winter Top Design Ideas: सर्दियों में आसानी से पाएं ग्लैमरस लुक, ट्राई करें ये खूबसूरत टॉप आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










