इंसानों के लिए अमृत है यह 1 मसाला , सेवन के सही तरीके से 20 बीमारियां दुम दबाकर भागेंगी

Updated at : 10 Aug 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
Cinnamon

Pic Credit- Meta AI

Cinnamon Benefits: दालचीनी सिर्फ स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला मसाला नहीं, बल्कि सेहत के लिए अमृत है. सही तरीके से सेवन करने पर यह 20 से ज्यादा बीमारियों को दूर रख सकता है. जानें आयुर्वेदिक फायदे और सेवन के आसान तरीके.

विज्ञापन

Cinnamon Benefits: दालचीनी (Dalchini Ke Fayde) सिर्फ किसी भी डिश का स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला मसाला नहीं, बल्कि सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. आयुर्वेद में इस बात का उल्लेख है कि यह जड़ी-बूटी पाचन से लेकर हृदय और दिमागी सेहत के लिए भी फायदेमंद है. खासकर जब इसे पानी में उबालकर पिया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं.

क्यों है खास?

दालचीनी पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ साथ गैस, सूजन व अपच से बचाती है. इसके अलावा यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL, ट्राइग्लिसराइड्स कम करने, अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक है. इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं.

Also Read: Health Tips: पाइल्स के मरीज खाने में भूल कर भी न करें ये गलती, वरना पड़ेगा पछताना

किन रोगों में असरदार?

  • सूजन और दर्द में राहत : एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व सूजन कम करते हैं.
  • याददाश्त में सुधार: एंटीऑक्सिडेंट्स दिमागी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं.
  • मासिक धर्म दर्द: दर्द और ऐंठन को कम करने में सहायक.
  • सर्दी-जुकाम और संक्रमण: एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं.
  • डायबिटीज में फायदेमंद: ब्लड शुगर को कम कर इंसुलिन रेजिस्टेंस घटाता है.
  • अन्य समस्याएं: हिचकी, उल्टी, दांत दर्द, त्वचा रोग, गठिया, टीबी, साइनस और पेट फूलने में असरदार

कैसे करें सेवन?

दालचीनी को हर लोग अपने सुविधा के अनुसार अलग अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं. कई लोग इसे शहद के साथ सेवन करना पसंद करते हैं तो कोई दूध के साथ मिलाकर इसे पीता है. बहुत लोग इसे पानी डालकर उबालते हैं फिर इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं.

किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है

दालचीनी की तासीर गर्म होती है, इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन पेट दर्द या दस्त का कारण बन सकता है. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए. उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार इसकी सही मात्रा तय करने के लिए आयुर्वेद विशेषज्ञ की राय जरूरी है.

Also Read: Liver Health: क्या आपको पता है खानपान के अलावा ये चीजें भी करती हैं लिवर को खराब? 

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola