Christmas Gift Ideas For Husband: पति के लिए इस क्रिसमस को बनाएं स्पेशल, गिफ्ट देने के लिए ट्राई करें ये आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
Christmas Gift Ideas For Husband

Christmas Gift Ideas For Husband (AI IMAGE)

Christmas Gift Ideas For Husband: इस क्रिसमस पति के लिए करना चाहते हैं कुछ स्पेशल तो इस आर्टिकल से ट्राई करें गिफ्ट देने लिए बेस्ट आइडियाज.

विज्ञापन

Christmas Gift Ideas For Husband: क्रिसमस बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. इस खास मौके पर हम घर पर कई तरह के प्रोग्राम रखते हैं और खाना बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपने पति के लिए कुछ करने का सोच रही हैं तो इस आर्टिकल को देखकर उनके लिए बेस्ट गिफ्ट चुन सकती हैं.

बैग

रोजाना काम को आसान बनाने के लिए स्टाइलिश और मजबूत बैग सबसे सही ऑप्शन हो सकता है. इसमें लैपटॉप, डॉक्यूमेंट और अन्य जरूरी सामान आसानी से आ जाते हैं. इसे आप अपने पति को गिफ्ट करने के लिए चुन सकती हैं जिसे वो हर दिन इस बैग को अपने ऑफिस या ट्रैवल के लिए इस्तेमाल कर कर पाएंगे.

पावर बैंक

चाहे ऑफिस में हो या ट्रिप मोबाइल चार्ज होना बहुत जरूरी होता है. अगर आपको कही जाने के दौरान चार्ज करने का समय न मिले तो आप पावर बैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में अपने ऑफिस या बाहर के काम की वजह आपके पति पावर बैंक का इस्तेमाल कर पाएंगे. आप इसे क्रिसमस के मौके पर जरूर गिफ्ट करें.

नाम वाली वॉच बॉक्स

आप अपने पति को क्रिसमस के खास मौके पर नाम वाली वॉच बॉक्स गिफ्ट कर सकती हैं. इसके ऊपर उनके नाम या कोई प्यारा मैसेज लिखा होगा, तो यह गिफ्ट उनके लिए और भी खास बन जाएगा. 

कस्टम मोबाइल केस

आप पति का प्यारा सा फोटो, नाम या कोई मजेदार मैसेज प्रिंट फोन कवर में कस्टमाइज करवा कर क्रिसमस पर गिफ्ट कर सकती हैं. ये गिफ्ट उन्हें बहुत पसंद आएगा और वो इसे अपने मोबाइल में हमेशा के लिए लगाकर रखेंगे.

हैप्पी क्रिसमस कुकीज+ ब्राउनी बॉक्स

घर के बने कुकीज और ब्राउनीज का खूबसूरत बॉक्स आप पति को गिफ्ट कर सकती हैं. ये उनके दिल को बहुत खुश कर देगा और वो इस क्रिसमस को हमेशा के लिए अपने दिल में याद रखेंगे. 

यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas For kids: क्रिसमस पर खुशी से झूम उठेंगे बच्चे, यहां से चुन लें बच्चों के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas: क्रिसमस पर फ्रेंड्स को दें ऐसा तोहफा जिसे देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, जानें खास गिफ्ट आइडियाज

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola