Christmas 2022 Decorations : क्रिसमस पर क्यों लगाते हैं घंटियां, जुराब और सितारे, जानें खास बातें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2022 3:59 PM
Christmas 2022 Decorations: क्रिसमस पर लोग घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं, साथ ही इसमें सितारे, जुराबे और घंटियां भी लगाते हैं. इससे क्रिसमस ट्री की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही इन सब डेकोरेटिव आइटम्स एक खास प्रतीक भी है, जानें इनकी अहमियत
Christmas 2022 Decorations: कल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन ईसाई समुदाय प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाता है. इस मौके पर लोग घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं, साथ ही इसमें सितारे, जुराबे और घंटियां भी लगाते हैं. इससे क्रिसमस ट्री की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही इन सब डेकोरेटिव आइटम्स एक खास प्रतीक भी है, जानें इनकी अहमियत
आपने क्रिसमस ट्री पर सबसे ऊपर लगाए जाने वाले सितारे को तो देखा ही होगा, यह टिमटिमाता सितारा अपने ऊर्जा से सकारात्मकता, खुशी और समृद्धि लाता है. जिस रात जीसस का जन्म हुआ था उस समय इस सितारे को आसमान में देखा गया था.
क्रिसमस के सजावट में सुंदर और सजीली घंटियों का इस्तेमाल किया जाता है.यह घंटियां जब बजती हैं तो इस बात का एहसास दिलाती हैं कि क्रिसमस का सीजन आ गया है.इसके साथ यह ऐलान करती हैं आज के दिन ही जीसस का जन्म हुआ था.
कुछ लोगों का मानना है कि क्रिसमस ट्री बुरी आत्माओं से उन्हें बचाता है. वहीं, कुछ लोग सदाबहार क्रिसमस ट्री को जीवन में सकारात्मकता, पुनर्जन्म और सहनशक्ति का प्रतिनिधि मानते हैं. माना जाता है गकि पेड़ों की पत्तियां गिर जाने के बाद पेड़ की आत्मा उसे छोड़ देती है. इसके कारण लोग क्रिसमस ट्री को गहने के साथ सजाने और पवित्र आत्माओं को आकर्षित करने के लिए इसे सुंदर तरह से सजाया जाता है.
क्रिसमस के दिन सजावट में इस्तेमाल किए जाने वाले लाइट और कैंडल्स हमें यह याद दिलाते हैं कि जीसस क्राइस्ट इस दुनिया के लिए एक रोशनी हैं जो लोगों को राह दिखाते हैं.लाइट और कैंडल्स हमें यह सिखाते हैं कि हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए और उनका सहारा बनकर उन्हें राह दिखाना चाहिए.
क्रिसमस के मौसम में होने वाली रोचक सजावट में मोजों का इस्तेमाल भी किया जाता है जिसमें अक्सर छोटे-छोटे तोहफों को रखा जाता है.यह मोजे इस बात को याद दिलाते हैं कि हमें दूसरों की मदद हमेशा करनी चाहिए.इन मोजों को सजाने के पीछे एक बहुत कहानी जुड़ी हुई है.पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बूढ़े इंसान के पास गोलाकार की तीन सोने की गेंद थीं, जिसे उसने दूसरे इंसान के घर में फेंक दिया था.जिस इंसान के घर में उसने यह गेंद फेंकी थीं उसकी तीन बेटियां थी जिनका ब्याह होना था.यह तीनों गेंदें तीन अलग-अलग मोजे में जाकर गिरी जिन्हें सुखाने के लिए डाला हुआ था.इन तीन सोने की गेंदों को पाकर वह इंसान अपनी बेटियों की शादी करने के लिए सक्षम हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










