Chocolate Wheat Cake: मैदा नहीं, अब बनाएं गेहूं के आटे से चॉकलेट केक

Updated:
विज्ञापन
Chocolate wheat cake

Chocolate wheat cake (AI image)

Chocolate Wheat Cake: आज हम आपको मैदा के जगह, गेहूं के आटे से केक बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेस्टी के साथ खाने में बहुत हेल्दी भी है. तो आइए जानें इसे बनाने की विधि.

विज्ञापन

Chocolate Wheat Cake: अगर आप हेल्दी और टेस्टी केक खाना चाहते हैं, तो चॉकलेट गेहूं का केक बेस्ट है. ये केक मैदे की जगह गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है, जो इसे न केवल स्वाद में बेहतर बनाता है, बल्कि सेहत के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है. गेहूं के आटे में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है, क्योंकि इसे बनने में कुछ सामग्री और थोड़े समय की जरूरत होती हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर बिना ओवन और अंडे के  चॉकलेट गेहूं का केक बनाने के बारे में. 

चॉकलेट गेहूं केक बनाने के लिए सामग्री 

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • कोको पाउडर – 2 चम्मच 
  • बेकिंग पाउडर – आधा चम्मच 
  • बेकिंग सोडा – आधा चम्मच 
  • चीनी – आधा कप (पिसी हुई)
  • दूध – 1 कप (गुनगुना)
  • तेल – आधा  कप (या घी)
  • वनीला एसेंस – आधा चम्मच 
  • नींबू का रस या सिरका – आधा चम्मच 
  • चॉकलेट चिप्स या ड्राई फ्रूट्स – अपने स्वाद के अनुसार 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बचपन की यादों को करें ताजा, बिना अंडे के बनाएं टूटी फ्रूटी केक रेसिपी 

चॉकलेट गेहूं केक की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें.
  • अब अलग बर्तन में दूध, चीनी, तेल और वनीला एसेंस मिलाएं.
  • अब इन सब सूखी सामग्री को गीली सामग्री में धीरे-धीरे मिलाएं.
  • लास्ट में नींबू का रस या सिरका डालें और मिक्स करें. 
  • अब एक प्रेशर कुकर लें, उसमें 1 कप नमक या रेत फैलाएं. उसके ऊपर एक स्टैंड या स्टील की कटोरी रखें और ढक्कन लगाकर 10 मिनट धीमी आंच पर प्रीहीट करें. 
  • बैटर को ग्रीस की हुई टिन या स्टील के कंटेनर में डालें और इसके ऊपर से चॉकलेट चिप्स या ड्राय फ्रूट्स गार्निश करें. 
  • केक टिन को कुकर में रखकर ढक्कन बंद करें. केक को धीमी आंच पर 35–40 मिनट पकाएं.
  • कुछ मिनट तक पकने के बाद केक को टॉपिक डालकर चेक करें, अगर केक सॉफ्ट निकले तो आपका घर में बना चॉकलेट गेहूं केक बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक

यह भी पढ़ें: Vanilla Cake Recipe: खास मौके पर बनाएं, बिना अंडे का बेकरी जैसा सॉफ्ट और स्पंजी वनीला केक

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola