Children's Day Sweet Recipe Ideas: बाल दिवस पर बच्चों के लिए तैयार करें मीठे में कुछ खास, ट्राई करें ये डिलीशियस स्वीट रेसिपी आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 11 Nov 2025 12:06 PM
children's day sweet ideas ( AI Image)
Children's Day Sweet Recipe Ideas: बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए आप मीठे में कुछ खास बनाएं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ स्वीट रेसिपी आइडियाज जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं.
Children’s Day Sweet Recipe Ideas: बाल दिवस को हर साल 14 नवंबर को उत्साह के साथ मनाया जाता है. बाल दिवस पर बच्चों को गिफ्ट देने के साथ-साथ आप उनके लिए मीठे में कुछ खास बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ आसान स्वीट रेसिपी आइडियाज जो बच्चों को जरूर पसंद आएंगे. इन रेसिपी को चखते ही बच्चे खुश हो जाएंगे और आपसे हर बार बनाने की जिद करेंगे.
फ्रूट कस्टर्ड कैसे तैयार करें?

आप बच्चों के लिए आसानी से फ्रूट कस्टर्ड को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में दूध को गर्म करें. इसमें कस्टर्ड पाउडर को डालें और अच्छे से मिला लें. इसे थोड़ा गाढ़ा होने दें और स्वादानुसार चीनी को मिला दें. अब आप इसे ठंडा होने दें. फिर आप कटे हुए फल जैसे केला, सेब, अनार को इसमें डालें.
चॉकलेट शेक को कैसे बनाएं?

बच्चे चॉकलेट और चॉकलेट से बनी चीजों को शौक से खाते हैं. आप बच्चों के लिए चॉकलेट शेक को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक ब्लेंडर जार को लें. इसमें आप ठंडा दूध, कोको पाउडर, चीनी और चॉकलेट सिरप डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें. आप ऊपर से क्रीम डालकर इसे सर्व करें.
कैरेमल पॉपकॉर्न को कैसे बनाएं?

आप बच्चों के लिए घर पर ही कैरेमल पॉपकॉर्न को बना सकते हैं. इसके लिए आप कड़ाही में तेल, मक्के के दाने और नमक को डालें. इसे ढककर पका लें. पॉपकॉर्न जब तैयार हो जाए तो आप इसे एक प्लेट में निकाल लें. कड़ाही में मक्खन और चीनी को डालें. इसे लगातार चलाते रहें जबतक इसका रंग बदल न जाए. जब ये हल्का भूरा रंग का हो जाए तब इसमें आप बेकिंग सोडा को डाल दें. अब इसमें पॉपकॉर्न डालकर अच्छे से मिला लें.
बादाम मिल्कशेक को कैसे तैयार करें?

बाल दिवस के दिन आप बादाम मिल्कशेक को तैयार करें. इसे बनाने के लिए आप बादाम को पानी में भिगो दें. बादाम से छिलका को हटा लें. इसे आप ब्लेंडर जार में डालें. अब आप दूध, चीनी और वनीला आइसक्रीम डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें. इसके ऊपर आइसक्रीम डालकर सर्व करें. ये बच्चों को बहुत पसंद आएगा.
यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Chocolate Donut Recipe: चिल्ड्रन डे पर बच्चों को करें सरप्राइज, घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट डोनट
यह भी पढ़ें: Bal Diwas Badhai Sandesh: बच्चों की मुस्कान देश का भविष्य है! बाल दिवस पर भेजें ये 30 Quotes
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










