Cheesy Manchurian Balls Recipe: बाहर से क्रंची अंदर से चीजी, ट्राय करें ये मंचूरियन बॉल्स

Published by :Shinki Singh
Published at :01 May 2025 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
Cheesy Manchurian Balls Recipe:  बाहर से क्रंची अंदर से चीजी, ट्राय करें ये  मंचूरियन बॉल्स

Cheesy Manchurian Balls Recipe: चाहे आप वीकेंड पर कुछ खास बनाना चाहें या किसी गेट-टुगेदर को यादगार बनाना हो. यह रेसिपी हर मौके पर आपके लिये परफेक्ट है.

विज्ञापन

Cheesy Manchurian Balls Recipe: अगर आप भी अपने लिये कुछ अलग और क्रिस्पी डिश की तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिये लाये हैं चीजी मंचूरियन बॉल्स. ये सिर्फ मंचूरियन नहीं हैं बल्कि एक स्वादिष्ट ट्विस्ट हैं जो आपके स्वाद के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगे. बाहर से एकदम क्रिस्पी और कुरकुरे और जैसे ही आप पहला बाइट लेते हैं.अंदर से पिघलता हुआ क्रीमी चीज का खजाना निकलता है. तो देर किस बात की है चलिए मिलकर बनाते हैं ये लाजवाब और ट्रेंडी मंचूरियन बॉल्स.

बॉल्स के लिए

  • पत्तागोभी (कद्दूकस की हुई) – 1 कप
  • गाजर (कद्दूकस की हुई) – 1/2 कप
  • हरा प्याज (बारीक कटा) – 1/4 कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • काली मिर्च – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • मैदा – 2 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
  • प्रोसेस्ड चीज़ (छोटे क्यूब्स) – 100 ग्राम (हर बॉल के अंदर एक क्यूब)

फ्राई करने के लिए

  • तेल – डीप फ्राइंग के लिए

मंचूरियन ग्रेवी के लिए

  • तेल – 2 चम्मच
  • अदरक-लहसुन (बारीक कटे) – 1 चम्मच
  • हरा प्याज – 2 चम्मच
  • शिमला मिर्च – 1/4 कप (कटी हुई)
  • सोया सॉस – 1 चम्मच
  • रेड चिली सॉस – 1 चम्मच
  • टॉमेटो केचप – 2 चम्मच
  • विनेगर – 1/2 चम्मच
  • काली मिर्च – 1/4 चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • कॉर्नफ्लोर स्लरी – 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर + 2 चम्मच पानी

बनाने की विधि

  • चीजी मंचूरियन बॉल्स बनाना :सभी कटी हुई सब्जियां, नमक, मसाले, मैदा और कॉर्नफ्लोर को मिलाएं. पानी न डालें. सब्जियों का पानी ही काफी होगा. मिक्सचर से छोटे बॉल्स बनाएं और हर बॉल के अंदर चीज क्यूब डालें और बंद करें.इन्हें गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. टिशू पर निकालें.
  • ग्रेवी तैयार करना :एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. अदरक-लहसुन और हरा प्याज भूनें.शिमला मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें. सारी सॉसेस, विनेगर, नमक, काली मिर्च डालें और मिलाएं.कॉर्नफ्लोर स्लरी डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • सर्विंग :मंचूरियन बॉल्स को गर्म ग्रेवी में डालें और हल्के से टॉस करें.ऊपर से हरे प्याज़ और थोड़ा ग्रेटेड चीज छिड़कें.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola