Grahan 2023: लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें इसे लेकर दूसरे देशों में क्या है मान्यता

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Oct 2023 8:51 AM

विज्ञापन

Surya Grahan 2023: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 14 अक्तूबर 2023 दिन शनिवार को लगने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को रात के 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा. आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं अलग अलग देशों में ग्रहण को लेकर क्या मान्यता

विज्ञापन

Surya Grahan 2023: शरद पूर्णिमा 28 अक्तूबर को चंद्रग्रहण लगेगा. सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काशी में प्रभावी नहीं होगा. श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि पितृमोक्ष अमावस्या के दिन सभी प्रकार के आयोजन होंगे.

लगने वाला सूर्यग्रहण भी

साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्ग्रयहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा. यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में देखा जा सकेगा. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा और इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा.

आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं अलग अलग देशों में ग्रहण को लेकर क्या मान्यता

चीन

चीन के लोग मानते हैं कि जब ड्रैगन सूर्य को निगल लेता है तो सूर्य ग्रहण की घटना घटती है. सूर्य को ड्रैगन की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए चीनी लोगों के देवता झांग जियान ड्रैगन पर तीर चलाते हैं, इसके बाद सूर्य ड्रैगन की पकड़ से छूट पाते हैं और ग्रहण समाप्त होकर स्थिति सामान्य हो जाती है.

इन्का साम्राज्य

इन्का साम्राज्य (अमेरिका में) के लोगों के चंद्र ग्रहण के लिए बहुत ही विचित्र विचार हैं. वे लोग बाकियों की तरह ग्रहण को अच्छा नहीं समझते थे. उनके अनुसार एक तेंदुआ है जो चाँद पर हमला करता है और उसे खाने की कोशिश करता है, इसी कारण से पूरे चंद्र ग्रहण के दौरान चाँद का रंग लाल हो जाता है.

यूनान

यूनानी सभ्यता के लोगों की अपनी एक अलग कहानी है. यूनानी लोगों का मानना है कि जब भगवान लोगों से नाराज हो जाते हैं, तो ग्रहण हो लग जाता है. नाराजगी दूर होने के बाद सूर्य वापस अपनी स्थिति में लौट आते हैं.

बाटामालिबा

बाटामालिबा के लोग (अफ्रीका में) मानते हैं कि चंद्र ग्रहण का मुख्य कारण है सूरज और चाँद के बीच की लड़ाई. उनका मानना है कि लोगों को इस झगड़े को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए. इसी कारण वहां के लोग इस दौरान पुराने झगड़ों को भुलाने की कोशिश करते हैं. यह परंपरा वहांआज भी जारी है.

वियतनाम

वियतनाम के लोग ग्रहण की घटना को मेंढक से जोड़ते हैं. उनके अनुसार एक बड़ा सा मेंढक जब सूर्य या चंद्रमा को निगल लेता है तब ग्रहण लग जाता है. भगवान जब उस मेंढक को थूकने के लिए कहते हैं, तब वो थूकता है और सूर्य या चंद्रमा जो भी उसकी पकड़ में होता है, वो वापस अपनी स्थिति में आ जाता है. इसी के साथ ग्रहण समाप्त हो जाता है.

जानें कब लगता है ग्रहण

दरअसल पृथ्‍वी सूर्य के चक्‍कर लगाती है और चंद्रमा पृथ्‍वी के चक्‍कर लगाता है. इस कड़ी एक क्षण ऐसा आता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है. तीनों के एक सीध में होने के कारण चंद्रमा तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती और इस स्थिति को चंद्र ग्रहण ​कहा जाता है. वहीं जब चंद्रमा पृथ्‍वी और सूर्य के बीच आता है तो सूर्य की रोशनी पृथ्‍वी तक नहीं पहुंच पाती, ऐसे में सूर्य ग्रहण लगता है.

भारत में नहीं दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?

14 अक्तूबर को लगने वाला साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लगेगा. यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिकों, अर्जेटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील में देखा जा सकेगा.

कहां कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि साल का दूसरा सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर दिखाई देगा.

प्राकृतिक आपदाओं की आशंका

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ग्रहण की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का समय से ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा. इसमें भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटनाएं, किसी बड़े गुनाहगार का देश में वापस आने का संकेत मिल रहे हैं. प्राकृतिक आपदा में जनहानि कम ही होने की संभावना है. फिल्म एवं राजनीति से दुखद समाचार. व्यापार में तेजी आएगी. बीमारियों में कमी आएगी. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola