ePaper

Chandra Grahan 2023: भारत समेत इन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, जानें समय

Updated at : 28 Oct 2023 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023: भारत समेत इन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, जानें समय

साल 2023 का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यह भारत में दिखाई देगा. भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा. आइये जानते हैं...

विज्ञापन
undefined

साल 2023 का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है. ग्रहण की शुरुआत शनिवार की रात में शुरू होगी. यानि 29 अक्तूबर को 01 बजाकर 06 मिनट से चंद्रग्रह आरम्भ हो जाएगा. ग्रहण का मध्यकाल 01 बजकर 44 मिनट पर होगा. और ग्रहण काल की समाप्ति 02 बजकर 16 मिनट पर होगा.

undefined

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भी दिखाई देगा. यह खगोलीय घटना 29 अक्टूबर तड़के तक जारी रहेगी.

undefined

पश्चिम बंगाल में लोग शनिवार रात को लक्ष्मी पूजा करेंगे. उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को चंद्रमा में कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया से आंशिक रूप से ग्रहण लगेगा और इससे भारत में लोगों को आंशिक रूप से चंद्रग्रहण देखने का मौका मिलेगा.

undefined

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है? दरअसल, पृथ्वी की छाया में आ रहे चंद्रमा की दो अवस्थाओं के रूप में पहचाना जाता है. जब वह पृथ्वी के आंशिक रूप से छाया वाले हिस्से में प्रवेश करता है, तो इसे उपछाया ग्रहण कहा जाता है और उस वक्त चंद्रमा की रोशनी आंशिक रूप से दिखाई देती है.

undefined

चंद्रमा की रोशनी में बदलाव ज्यादा दिखाई नहीं देता. इस चरण के बाद चंद्रमा पृथ्वी की छाया के अधिक गहरे हिस्से में आंशिक रूप से प्रवेश करता है, जिसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है और ज्यादातर लोग इसे असली ग्रहण मानते हैं.

Also Read: Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण में इन चीजों का करेंगे दान, तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola