Chanakya Niti: 16-30 साल की उम्र में ये 5 काम कर लिया, जिंदगी भर पैसा और सम्मान आपकी जेब में होगी!

Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Aug 2025 4:37 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Chatgpt

Chanakya Niti: 16 से 30 साल की उम्र जीवन में सफलता और सम्मान पाने का सबसे महत्वपूर्ण समय है. चाणक्य नीति के अनुसार इस उम्र में 5 जरूरी काम कर लेने से न सिर्फ पैसा और सम्मान मिलेगा, बल्कि जीवन खुशहाल और संतोषजनक बनेगा. जानिए कौन-कौन से काम युवावस्था में करना चाहिए ताकि जीवन में हमेशा लाभ और सम्मान रहे.

विज्ञापन

Chanakya Niti: इंसान के लाइफ में 16 से 30 साल की आयु अपने आप को मजबूत बनाने का समय होता है. जो इस समयकाल का उपयोग कर लिया उन्हें जिंदगी में कोई परेशानी नहीं होती है साथ ही उन्हें समाज में मान सम्मान मिलता है. इस उम्र के बीच सफलता मिल ही जाए यह जरूरी नहीं है क्योंकि यह कई चीजों पर निर्भर करता है. लेकिन अगर हम महान राजनीतिज्ञ और नीतिकार की मानें तो इस उम्र में 5 जरूरी काम कर लिये तो न सिर्फ हमें सफलता मिलेगी बल्कि हम सम्मान भी पाएंगे. आइये जानते हैं चाणक्य के अनुसार वो 5 काम कौन कौन कौन से हैं जो हमारी जिंदगी को खुशहाल बना देगा.

ज्ञान और कौशल में निवेश करना जरूरी

चाणक्य के अनुसार 16 से 30 की उम्र कुछ सीखने और खुद को निखारने का होता है. नई भाषाएं सीखना, डिजिटल या व्यवसायिक कौशल को बेहतर करना आज के समय की जरूरत है. और ज्ञान एक ऐसी चीज है जिसे हम जितना बटोरेंगे वह हमारे जीवन को उतना आसान बनाएगा और समाज में हमारी ख्याति बढ़ेगी.

Also Read: Chanakya Niti: छोटे से छोटा फैसला लेने से पहले जरूर जान लें आचार्य चाणक्य की ये नीतियां, न होगी गलती और न पछतावा

धन और संपत्ति की योजना बनाएं

20 साल के बाद पैसों का प्रबंधन सीखना बेहद जरूरी है. बचत, निवेश और भविष्य की योजना बनाना जीवन में स्टेबलिटी और आत्मनिर्भरता लाता है.

सही मित्र और सलाहकार चुनें

चाणक्य नीति में कहा गया है कि अच्छे मित्र और मार्गदर्शक आपके फैसलों और करियर में सफलता की दिशा दिखाते हैं. इस दौरान गलत संगत से बचना और अपने नेटवर्क को सजगता से बनाना चाहिए.

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें

युवा अवस्था में शरीर मजबूत होना चाहिए. नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक अनुशासन आपको जीवन भर ऊर्जा और खुशी देंगे.

सामाजिक और नैतिक कार्यों में सक्रिय रहें

चाणक्य के अनुसार, धर्म और समाज सेवा जीवन को सार्थक बनाते हैं. छोटे-छोटे नेक काम और दूसरों की मदद करना जीवन में संतोष और सम्मान लाता है.

Also Read: इन 5 जगहों पर घर बनाया तो जिंदगी खतरे में, चाणक्य की ये चेतवनी पढ़ लें वरना होगा नुकसान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola