ePaper

Chanakya Niti: दिल खोलकर इन चीजों पर करें खर्च, जीवन में कभी नहीं आएगी आर्थिक तंगी

Updated at : 18 Jul 2024 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya-niti

chanakya-niti

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको दिल खोलकर पैसे खर्च करने चाहिए. इन जगहों पर पैसे खर्च करने से आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपने समय के एक काफी विद्वान या फिर कहें तो ज्ञानी व्यक्ति थे. अपने जीवनकाल में इन्होने कई नीतियों की रचना की. कहा जाता है अगर कोई भी व्यक्ति आचार्य चाणक्य द्वारा बनाई गयी नीतियों का पालन करता है तो उसे जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आती है. केवल यहीं नहीं, आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई तरह के लोगों का भी जिक्र किया है. चाणक्य ने अपनी नीतियों में धन या फिर कहें तो पैसों के बारे में भी कई बातें कही हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसी जगहों का जिक्र किया है जहां पर एक व्यक्ति को खुलकर पैसे खर्च करने चाहिए. इन जगहों पर पैसे खर्च करने से आप कभी भी गरीब नहीं होंगे.

खुलकर करें दान

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक इंसान को खुलकर दान-दक्षिणा देना चाहिए. केवल यहीं नहीं, उन्हें गरीबों की भी दिल खोलकर मदद करनी चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है और इससे आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

Also Read: Chanakya Niti: तरक्की करने के लिए जरूरी है व्यक्ति में इन गुणों का होना

Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को सभी कहते हैं मूर्ख

Also Read: Chanakya Niti: इन दो चीजों से घबराने वाला व्यक्ति होता है सबसे बड़ा कायर

धर्म के काम पर खर्च

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक इंसान को धर्म के कामों में भी बिना किसी कंजूसी के पैसे खर्च करने चाहिए. चाणक्य कहते हैं एक व्यक्ति को कभी भी दान पुण्य में कंजूसी नहीं करनी चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको मंदिरों में भी खुलकर दान देना चाहिए.

सामाजिक कार्य

आचार्य चाणक्य एक कहते हैं किसी भी व्यक्ति को सामजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. ऐसे करने से समाज के साथ ही देश का भी कल्याण होता है. इन कार्यों में हिस्सा लेने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है.

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी जवानी में न करें ये गलतियां, जीवन हो जाता है बर्बाद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola