ePaper

Chanakya Niti: इन दो चीजों से घबराने वाला व्यक्ति होता है सबसे बड़ा कायर

Updated at : 14 Jul 2024 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti: इन दो चीजों से घबराने वाला व्यक्ति होता है सबसे बड़ा कायर

Chanakya Niti: आज हम चाणक्य नीति में बताई गयी दो ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे अगर आप घबराते हैं तो यह कायरता की निशानी मानी जाती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो कि नहीं जानता होगा. यह मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रमुख सलाहकार होने के साथ ही एक शिक्षक भी थे. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई नीतियों की रचना की. कहा जाता है अगर कोई व्यक्ती इन नीतियों के बारे में जानता है या फिर इसकी पढ़ाई करता है तो उसे जीवन से जुड़ी काफी चीजें सीखने को मिल जाती है. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी दो ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे अगर आप घबराते हैं तो यह आपके कायर होने का सबूत हो सकता है. तो चलिए इन दोनों ही चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बदलाव या फिर परिवर्तन

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में बदलाव होना या फिर परिवर्तन होना काफी आम और जरूरी बात है. लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में आने वाले बदलावों या फिर होने वाले परिवर्तनों से घबराता है तो कहीं न कहीं ये उसके कायरता की और इशारा करता है. चाणक्य के अनुसार जो इंसान परिवर्तन से डरता है वह जीवन में कभी भी अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाता है. एक इंसान को हर हालात को स्वीकार करना चाहिए और जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी जवानी में न करें ये गलतियां, जीवन हो जाता है बर्बाद

Also Read: Chanakya Niti: अपनी पत्नी से हमेशा छुपाकर रखें ये बातें, वरना बुरा होगा अंजाम

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी इन लोगों को न बुलाएं अपने घर, छीन लेते हैं सारी खुशियां

संघर्ष

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक इंसान को जीवन में आने वाले संघर्षों से कभी भी घबराना या फिर कतराना नहीं चाहिए. जीवन में संघर्ष कर ही एक व्यक्ति मजबूत और सक्षम बनता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार संघर्ष ही वह रास्ता है जो एक इंसान को कामियाबी और समृद्धि की ओर लेकर जाता है.

Also Read:

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola