Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति किसी को नहीं बताते ये बातें, जीवन में हर कदम पर पाते हैं सफलता

Chanakya Niti
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जिनका जिक्र एक समझदार या फिर बुद्धिमान व्यक्ती किसी और के साथ नहीं करता हैं. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति किसी के साथ भी शेयर नहीं करता है. इन बातों को जब आप अपने मन में दबाकर या फिर छिपाकर रखते हैं तो आपको ज्यादा फायदा होता है. अगर आप इन बातों को किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर करते हैं तो लोग आपका मजाक भी उड़ा सकते हैं. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
पैसों की बर्बादी
चाणक्य नीति के अनुसार एक बुद्धिमान और समझदार व्यक्ति कभी भी पैसों के नुकसान या फिर धन की हानि होने पर इस बात को किसी अन्य के साथ शेयर नहीं करता है. जब लोगों को पता चलता है कि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो वे आपसे दूरी बनाने लग जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: एक झटके में छिन जाएगी परिवार की सभी खुशियां, अपनी पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये बातें
धोखा खाने की बात
अगर आपको किसी ने धोखा दिया है तो आपको इस बात को हमेशा दूसरों से छिपाकर रखना चाहिए. जब आप इस तरह की बातों को किसी और को बताते हैं तो लोग आपका मजाक उड़ाने लग जाते हैं. कई बार लोग आपको बेवकूफ भी समझ लेते हैं.
बेइज्जती की बात
अगर किसी ने आपका अपमान किया है या फिर आप किसी से अपमानित हुए हैं तो आपको इस बात का जिक्र किसी के भी साथ नहीं करना चाहिए. जब आप इस बात को किस अन्य व्यक्ति को बताते हैं तो भले ही वे आपको सामने से समझाएंगे या फिर आपकी तरफदारी करेंगे लेकिन, पीठ पीछे आपका मजाक उड़ाने से भी कभी नहीं चूकेंगे.
घर की परेशानियां
हर घर और परिवार में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है. अगर आपके घर परिवार में भी कोई समस्या है तो आपकी इसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपके परिवार के राज दूसरों के सामने खुल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










