Chanakya Niti: इन लोगों से दुश्मनी ले सकती है आपकी जान, दोस्ती रखने में ही है भलाई

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहा हैं जिनसे आपको कभी भी दुश्मनी मोल नहीं नलिनी चाहिए. इन लोगों से दुश्मनी से आपकी जान भी जा सकती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिनसे आपको जीवन में कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए. इन लोगों से दुश्मनी आपके लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकती है. कई बार जब आप इन लोगों से दुश्मनी मोल लेते हैं तो आपकी जान तक जाने का खतरा रहता है. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

राजा से कभी न रखें दुश्मनी

पहले के जमाने में राजा और आज के समय में नेता या फिर प्रशासन से जुड़े लोगों से आपको दुश्मनी मोल नहीं लेनी चाहिए. आचार्य चाणक्य ने इसे लेकर चेताया है और कहा है कि इन लोगों से आपको कभी भी दुश्मनी मोल नहीं लेनी चाहिए. अगर आप इनसे दुश्मनी लेते हैं तो आपकी जान तक जाने का खतरा रहता है. आपको इन लोगों से जितना हो सके बेहतर संबंध बनाकर रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

ताकतवर इंसान से कभी न करें दुश्मनी

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी एक ताकतवर या फिर बलवान व्यक्ति से दुश्मनी मोल नहीं लेनी चाहिए. उन्होंने यह भी बताया है कि जो ताकतवर व्यक्ति होता है वह अपनी शक्ति का सबूत पेश करने के लिए कुछ भी कर सकता है या फिर कोई भी तरीका अपना सकता है. चाणक्य नीति में आपको इस तरह के लोगों से दूर रहने की सलाह दी गयी है. अगर आप एक ऐसे इंसान से दुश्मनी ले रहे हैं जो ताकतवर भी है और उसके पास पैसे भी हैं तो आपकी जान भी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं चखना पड़ेगा हार का स्वाद, चाणक्य की ये बातें हर कदम पर दिलाएंगी सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola