ePaper

Chanakya Niti: बुरी से बुरी किस्मत को बदल देती हैं आपकी ये आदतें, जीवन में कभी गरीबी और दरिद्रता का नहीं देखना पड़ता चेहरा

Updated at : 07 Mar 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for life

AI generated image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया गया है जो अगर आप में हों तो यह बुरी से बुरी किस्मत को बदलने की काबिलियत रखते हैं. जब आप में ये आदतें होती हैं तो आप जीवन में कभी भी गरीब नहीं होते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको इंसान की कुछ ऐसी अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आप में हों तो आप बुरी से बुरी किस्मत को बदल सकते हैं. केवल यहीं नहीं, अगर आप में ये आदतें हैं तो आपको जीवन में कभी भी गरीबी और दरिद्रता का चेहरा नहीं देखना पड़ता है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

समय की कद्र

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं और तरक्की करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको समय की कद्र जरूर करनी चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग समय की कद्र करते हैं वे जीवन में हमेशा सफल होते हैं. इस तरह के लोगों को सिर्फ नौकरी में ही नहीं बल्कि व्यापार में भी काफी तरक्की मिलती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अपने साथ बर्बादी लेकर आपके घर आते हैं ये लोग, बुलाने से पहले सौ बार सोचें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

आलस से दूरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको आलस से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए. केवल यहीं नहीं, आलस से दूरी रखने के साथ ही आपको मेहनत करने से भी नहीं घबराना चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग आलस करते हैं उनसे मां लक्ष्मी हमेशा दूर रहती है. इन लोगों को जीवन में कभी भी पैसे नहीं मिलते हैं.

मधुर वाणी

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन में तरक्की करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मधुर वाणी में बात करना और विनम्र स्वभाव का होना चाहिए. ये दो चीजें आपको जीवन के सभी मोड़ में सफलता दिला सकते हैं. अगर आपकी वाणी मधुर है और आपका स्वभाव विनम्र है तो आपका कोई भी दुश्मन नहीं होता है. इस तरह के लोगों को जीवन में हर कदम पर सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी, भाई और गुरु से आज ही बना ले दूरी, आचार्य चाणक्य ने बताया कारण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola