Chanakya Niti: पैसे नहीं, ये हैं आपके जीवन में सबसे कीमती चीजें
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 15 Oct 2024 2:09 PM
AI generated image
Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें धन से भी ज्यादा कीमती बताया गया है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. इन्हें बीसवीं सदी के सबसे विद्वान और ज्ञानी पुरुषों की श्रेणी में रखा गया है. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई तरह की नीतियों की रचना की है और कहा जाता है अगर इन नीतियों में बताये गए तरीकों का पालन कोई भी व्यक्ति करता है तो ऐसे में उसे एक सफल और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिलता है. वहीं, जब कोई भी व्यक्ति इन नियमों के विरुद्ध जाकर काम करता है तो ऐसे में उसे विपरीत परिणाम भी झेलने पड़ते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जिन्हें लगता है उनके जीवन में पैसे से अधिक कीमती और कुछ भी नहीं है. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में पैसों से भी ज्यादा महत्व रखते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
पैसों से जरूरी धर्म
आचार्य चाणक्य की अगर माने तो जीवन में पैसे तो जरूरी होते ही हैं लेकिन इसके साथ ही या फिर इससे भी ज्यादा जरूरी धर्म तोता है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपको जीवन में कभी भी पैसों और और धर्म के बीच किसी एक चीज को चुनना पड़े तो ऐसे में आपको हमेशा धर्म को चुनना चाहिए. अगर आपके पास धर्म न हो तो आप एक अंधे व्यक्ति की तरह हो जाते हैं.
Also Read: Chanakya Niti: इन घरों में खुद चली आती है मां लक्ष्मी, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी
Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को अपने घर पर कभी न रखने दें कदम, समय रहते बना लें दूरी
रिश्तों को संभालना
चाणक्य नीति के अनुसार आपको रिश्तों-नातों और पैसों के बीच अगर चुनना पड़े या फिर आप किसे ज्यादा संभालकर रखेंगे तो ऐसे में आपको हमेशा रिश्तों-नातों को चुनना चाहिए. आप पैसों के बिना तो जीवन जी सकते हैं लेकिन रिश्तेदारों के बिना जीवन जीना काफी कठिन हो जाता है.
आत्म-सम्मान
अगर आपके जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी कुछ है तो वह है आपका आत्म सम्मान. अगर बात आपके आत्म-सम्मान पर आ गयी है तो ऐसे में आपको कभी भी पैसो के बारे में नहीं सोचना चाहिए. अगर आपके जीवन से पैसे चले जाए तो ऐसे में उसे वापस पाया जा सकता है लेकिन, अगर आपका आत्म-सम्मान चला जाए तो उसे वापस पाना काफी कठिन होता है.
Also Read: Chanakya Niti: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आप भी जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










