Chanakya Niti: मनुष्य इन चीजों के साथ सावधानी से आए पेश नहीं तो जा सकती है जान

Published by : Tanvi Updated At : 07 Sep 2024 7:10 PM

विज्ञापन

Chanakya Niti

Chanakya Niti: अपनी नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने ऐसी कुछ चीजों के बारे में बतलाया है जिसके साथ मनुष्य को बहुत सावधानी से पेश आना चाहिए, क्योंकि अगर मनुष्य इन चीजों के साथ लापरवाही करता है तो ये चीजें उसकी मौत का कारण भी बन सकती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के मध्यम से मनुष्यों को कई बार ऐसे निर्देश देने का काम भी किया है, जो व्यक्तियों को सही प्रकार से जीवन जीने का मार्गदर्शन प्रदान करते हैं. आचार्य चाणक्य की कई बातें मनुष्य को प्रेरणा देने का भी कम करती हैं, उन्हें इतिहास के महान ज्ञानियों में गिना जाता है, उनकी नीतियों में उन्होंने जटिल से जटिल प्रश्नों का जिस प्रकार से सटीक जवाब दिया है, उसे लोगों द्वारा आज भी बहुत पसंद किया जाता है. अपनी नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने ऐसी कुछ चीजों के बारे में बतलाया है जिसके साथ मनुष्य को बहुत सावधानी से पेश आना चाहिए, क्योंकि अगर मनुष्य इन चीजों के साथ लापरवाही करता है तो ये चीजें उसकी मौत का कारण भी बन सकती हैं.

अग्नि

आचार्य चाणक्य का मानना है कि मनुष्यों को अग्नि के साथ हमेशा सावधानी से पेश आना चाहिए, क्योंकि अग्नि एक ऐसी चीज है जो मानव सभ्यता के लिए वरदान तो है, लेकिन इसके साथ की गई थोड़ी भी लापरवाही मनुष्य के मौत का कारण बन सकती है.

Also read: Mental Health: अपनी ओवर थिंकिंग को कम करने के लिए अपनाएं ये प्रभावी तरीके

Also read: Hair Care Tips: जानें स्वस्थ बाल पाने के लिए सोयाबीन तेल के आश्चर्यजनक फायदे

Also read: Self Care Tips: सन्बर्न से छुटकारा पाने के लिए कभी ना अपनाएं ये तरीके

पानी

इसमें कोई दो राय नहीं है कि पानी एक ऐसा तत्व है, जिसके बिना जीवन की कल्पना कर पाना असंभव है, लेकिन आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में यह कहा है कि पानी अगर अपने भयंकर रूप में आ जाए तो वह मनुष्य की जान भी ले सकता है.

मूर्ख व्यक्ति

आचार्य चाणक्य का ऐसा मानना है कि व्यक्ति को कभी-भी ऐसे इंसान के साथ नहीं रहना चाहिए जो मूर्ख हो, क्योंकि मूर्ख व्यक्ति को गलत और सही के बीच अंतर का पता नहीं होता है, जिस कारण वो आपको किसी बड़ी परेशानी में भी फंसा सकता है.

Also read: Coconut Laddu Recipe: विश्वकर्मा पूजा पर जरूर बनाएं स्वादिष्ट नारियल के लड्डू, यहां देखें रेसिपी

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola