ePaper

Chanakya Niti: चाणक्य ने ये बातें कभी नहीं बताईं, लेकिन आपको जानना जरूरी है, हर मुश्किल होगी आसान

Updated at : 20 Sep 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य, Pic Credit- AI

Chanakya Niti: चाणक्य भारतीय राजनीति और नीति शास्त्र के महान चिंतक थे. उनकी नीतियां और सूत्र आज भी सफलता और जीवन संतुलन के लिए मार्गदर्शक माने जाते हैं. इस आर्टिकल में जानिए चाणक्य के 5 ऐसे अनकहे रहस्य जो आपके जीवन को सफल और आसान बना सकते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: प्राचीन भारतीय राजनीति और नीति शास्त्र के महानतम चिंतक चाणक्य ने अपनी नीतियों और सूत्रों से हमेशा लोगों को प्रेरित किया है. उनके ज्ञान की कोई सानी नहीं थी. लेकिन कुछ ऐसे भी रहस्य ऐसे हैं जिन्हें उन्होंने शायद ही किसी को प्रत्यक्ष रूप से बताया हो. मगर आज हम इस लेख में उनके उन रहस्यों को बताएंगे जिससे आपके जीवन में सफलता प्राप्त करने और संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

समय का महत्व

चाणक्य हमेशा कहते थे कि समय किसी के लिए नहीं रुकता. सही समय पर सही निर्णय लेना सफलता की कुंजी है. उन्होंने अपने अनुयायियों को हमेशा यही सिखाया कि समय की कद्र करें और कभी विलंब न करें. क्योंकि उनका हमेशा कहना था कि बीता हुआ समय कभी लौट कर नहीं आता है.

Also Read: Chanakya Niti: पड़ोसी की ये आदतें डाल देती हैं रिश्तों में दरार – पति पत्नी रहें सतर्क

शत्रु को पहचानना

चाणक्य के अनुसार, जीवन में हर व्यक्ति आपके मित्र नहीं होते. उन्होंने बताया कि अपने शत्रुओं और उनके इरादों को समझकर दूर हो जाना जरूरी है. इसलिए सफलता के अवसर से पहले पहचानना अत्यंत जरूरी हो जाता है.

ज्ञान ही शक्ति है

चाणक्य का मानना था कि शिक्षा और ज्ञान से बड़ी कोई शक्ति नहीं है. उन्होंने अपने छात्रों को हमेशा अध्ययन और अनुशासन के महत्व पर जोर देने को कहा है.

सहनशीलता का महत्व

चाणक्य के अनुसार, कठिनाइयों में संयम और सहनशीलता बनाए रखना सफलता की राह में अनिवार्य है. क्रोध और अधर्य से निर्णय प्रभावित होते हैं. उनका कहना था कि जीवन में आपके सामने परेशानी आएंगी ही आएंगी, लेकिन उसे सहन करने की शक्ति होनी ही चाहिए. साथ ही उन परस्थियों में धर्य से काम लेना जरूरी है.

संबंधों की अहमियत

चाणक्य हमेशा मानते थे कि मजबूत और संतुलित संबंध जीवन को आसान बनाते हैं. चाहे वो मित्र हों या परिवार, सही संबंधों का चयन और उसमें संतुलित बनाकर रखना आवश्यक है.

Also Read: Chanakya Niti: जीवन में असफलता लाती हैं ये सोच और आदतें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola