हर बार चूक जाते हैं? चाणक्य से सीखिए- मेहनत का सही तरीका, सफलता आपके पीछे भागेगी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Jul 2025 5:40 PM
AI generated image
Chanakya Niti: अगर आप भी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही, तो चाणक्य नीति के इन खास नियमों को जानिए. यह बताएंगे मेहनत को सही दिशा में कैसे लगाया जाए, ताकि सफलता जरूर मिले.
Chanakya Niti: अगर आप भी दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन सफलता अब भी दूर है? तो शायद आपको थोड़ा रूककर अपने तरीके को बदलने की जरूरत है. एक स्मार्ट अप्रोच अपनाने की जरूरत है. आचार्य चाणक्य ने हजारों साल पहले मेहनत करने का ऐसा तरीका बताया था जिससे अपनाकर कोई भी इंसान बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकता है. उनके सामने जिंदगी की कोई परीक्षा कठिन नहीं लगेगी. तो आइये जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार मेहनत का सही तरीका क्या है?
लक्ष्य निर्धारित करें
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि “संकल्प ही सिद्धि का मूल है.” जब तक लक्ष्य स्पष्ट नहीं होगा, तब तक मेहनत दिशा हीन रहेगी. इसलिए हर दिन का अपना एक लक्ष्य रखें. छोटा ही सही लेकिन हर रोज उसे पूरा करने प्रयास कीजिए. बिना उसे पूरा किये नेक्सट टारगेट की तरफ आगे न बढ़ें.
Also Read: Chanakya Niti: पुरुषों के लिए चाणक्य की चेतावनी, ये 5 गलतियां करोगे तो सब कुछ खो दोगे
बिना योजना की मेहनत, थकान ही देती है
चाणक्य ने कहा है “कार्यस्य सिद्धिः साधनैः पूर्वमेव विचार्यते. अथार्त सफलता उन्हीं को मिलती है जो पहले से साधन और रणनीति तय करते हैं. इसलिए सबसे पहले हर कार्य की रूपरेखा बनाएं. फिर टाइम टेबल और टारगेट तय करें.
मेहनत नियमित होना चाहिए
चाणक्य का कहना था कि जो व्यक्ति नित्यं अभ्यास करता है वहीं श्रेष्ठ बनता है.” इसलिए हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके आगे बढ़ें. एक दिन में चमत्कार की उम्मीद न करें.
बुद्धि और रणनीति का मेल जरूरी है
चाणक्य ने “शत्रोः अपि गुणं ग्राह्यं” का मंत्र दिया है. यानी कि हमें दूसरों से भी सीखने में संकोच नहीं करना चाहिए. इसलिए सफलता प्राप्त करने के लिए सफल लोगों की रणनीति, रूटीन और आदतों को अपनाएं. इसलिए मेहनत को स्मार्ट वर्क में बदलें.
धैर्य रखें, हड़बड़ी में सफलता नहीं आती
चाणक्य ने किसी भी काम को करते वक्त धर्य को जरूरी बताया है. क्योंकि बिना धीरज रखे कोई भी काम सफल नहीं होता है. अगर असफल भी हो जाए तो उसे अनुभव मानकर आगे बढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










