Chanakya Niti: करियर बनाते वक्त इन 5 लोगों से कर लें किनारा, डंस लिये तो पानी भी नहीं मांग पाएंगे
Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Aug 2025 7:01 PM
Pic Credit: Freepik
Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार करियर बनाते वक्त इन 5 तरह के लोगों से दूर रहना बेहद जरूरी है. स्वार्थी, ईर्ष्यालु, अयोग्य और गॉसिप करने वाले लोग आपके करियर की राह में रोड़ा बन सकते हैं. जानिए इनसे दूरी बनाना क्यों है जरूरी.
Chanakya Niti: बेहतर करियर की सोच अच्छे जगह पर पहुंचने की चाहत भला किसे नहीं होती है. लेकिन करियर को दिशा देने के वक्त अगर कोई चीज सबसे अधिक मायने रखती है तो वह संगति. कहा भी गया जैसी संगत वैसी रंगत. लेकिन यह समय ऐसा रहता है जहां इंसान को पहचानना मुश्किल रहता है. लेकिन आचार्य की की मानें तो यह ज्यादा मुश्किल नहीं है. उन्होंने करियर बनाने के दौरान कुछ खास लोगों से बचकर रहने की सलाह दी है. क्योंकि उन लोगों पर करना और उनके साथ चलना घातक है. आइये जानते हैं किन लोगों साथ करियर बनाने के रास्ते में खतरनाक है.
स्वार्थी व्यक्ति
चाणक्य का मानना था कि जो लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए आपके करीब आते हैं, वे अवसर मिलने पर आपको धोखा दे सकते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहें और अपने काम से संबंधित योजनाएं उनके सामने न बनाएं.
Also Read: Chanakya Niti: जीवन को जीते-जी नर्क बना देते हैं आपके ये पाप, मरने के बाद भी नहीं मिलती इज्जत
अयोग्य नेता या बॉस
जो लीडर आपके योग्य नहीं है, तो उसकी गलत दिशा में दी गई सलाह आपके करियर को नुकसान पहुंचा सकती है. चाणक्य के अनुसार, अयोग्य नेतृत्व के अधीन काम करना समय और ऊर्जा की बर्बादी है.
गॉसिप करने वाले सहकर्मी
ऑफिस पॉलिटिक्स और चुगली करने वाले लोग माहौल को जहरीला बना देते हैं. ऐसे लोगों पर भरोसा करना आपके करियर की छवि और प्रगति दोनों के लिए घातक हो सकता है.
ईर्ष्यालु व्यक्ति
आपकी तरक्की से जलने वाले लोग आपके खिलाफ माहौल बना सकते हैं. चाणक्य के अनुसार, ईर्ष्यालु व्यक्ति कभी भी आपका भला नहीं सोच सकता.
अनुशासनहीन व्यक्ति
जो लोग समय, नियम और कार्य की गंभीरता का पालन नहीं करते, वे आपकी टीम और प्रोजेक्ट की सफलता में रोड़ा बन सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










