Chanakya Niti: इन गंदी आदतों की वजह से कभी भी अमीर नहीं बन पाते हैं आप, गरीबी और कंगाली में बीतता है जीवन

AI Generated Image
Chanakya Niti: अगर आप एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं तो आपको समय रहते इन गंदी आदतों से छुटकारा पा लेना चाहिए. इन गंदी आदतों की वजह से आप जीवनभर गरीब ही रह जाते हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. चाणक्य नीति में हमारी कुछ गंदी आदतों का भी जिक्र किया गया है. कहा जाता है जब ये गंदी आदतें किसी व्यक्ति में होती है तो वह कभी भी जीवन में अमीर नहीं हो पाता है. इन गंदी आदतों की वजह से एक इंसान को अपना पूरा जीवन गरीबी और कंगाली के साथ जीना पड़ जाता है. तो चलिए इन गंदी आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं जो एक इंसान को कभी भी अमीर बनने नहीं देते हैं.
गंदे कपड़े पहनने की आदत
चाणक्य नीति के अनुसार आप गंदे कपड़े पहनते हैं तो यह बहुत ही बुरी और गंदी आदत है. आपकी इस गंदी आदत की वजह से आप कभी अमीर नहीं हो पाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग अपने आसपास सफाई नहीं रखते हैं उनके आसपास मां लक्ष्मी कभी भी नहीं आती है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: एक झटके में छिन जाएगी परिवार की सभी खुशियां, अपनी पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये बातें
दांतों को साफ न रखना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग अपने दांतों को साफ़ नहीं रखते हैं उन्हें मां लक्ष्मी त्याग देती है. मां लक्ष्मी के दूर चले जाने की वजह से इन लोगों को अपने पूरा जीवन गरीबी और कंगाली के साथ बिताना पड़ता है.
कड़वी बातें बोलने की आदत
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग कड़वी बातें करते हैं वे जीवन में कभी भी अमीर नहीं हो पाते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे दूसरों को अपनी बातों से दुख पहुंचाते हैं. इस गंदी या फिर बुरी आदत की वजह से भी मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो जाती है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: कितनी भी बड़ी मुसीबत से आपको बाहर निकालेंगी चाणक्य नीति में बताई गयी ये बातें, आप भी जरूर जानें
भूख से ज्यादा खाने की आदत
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप अपनी भूख से ज्यादा या फिर जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो यह भी आपके गरीब होने की एक मुख्य वजह हो सकती है. इस तरह के लोगों का हेल्थ भी सही नहीं रहता है.
ज्यादा सोने की आदत
चाणक्य नीति के आसार वे लोग जीवन में कभी भी अमीर नहीं हो पाते हैं जो सुबह ज्यादा देर तक सोते रहते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अपने बेसमय सोने की आदत की वजह से पैसे कमाने पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










