Chanakya Niti: इन कार्यों को करने के बाद जरूर लें स्नान, वरना रह जाएंगे अशुद्ध

Updated:
विज्ञापन
Chanakya Niti: इन कार्यों को करने के बाद जरूर लें स्नान, वरना रह जाएंगे अशुद्ध

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे कार्यं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने के बाद आपको नहाना जरूर चाहिए. अगर आप इन कामों को करने के बाद नहीं नहाते है तो ऐसे में आप अशुद्ध रह जाते हैं

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपने समय के एक काफी महान और ज्ञानी व्यक्ति थे. ये मौर्या साम्राज्य के महामंत्री रह चुके थे. अपने जीवनकाल में आचार्य चाणक्य ने कई नीतियों की रचना की. कहा जाता है अगर कोई भी व्यक्ति आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गयी बातों का पालन करता है या फिर उनके बताये मार्ग पर चलता है तो जीवन में उसे सफलता और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया है जिन्हें करने के बाद एक इंसान को हमेशा नहाना चाहिए. अगर इन कार्यों को करने के बाद आप नहीं नहाते हैं तो आप अशुद्ध रह जाते हैं. तो चलिए इन कार्यों के बारे में जानते हैं जिन्हें करने के बाद आपको जरूर से जरूर स्नान लेना चाहिए.

श्मशान घाट से आने के बाद

बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि जब भी आप श्मशान घाट जाएं तो वहां से आने के बाद स्नान जरूर लें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अशुद्ध रह जाते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें जब आप श्मशान घाट जाते हैं तो चिता से निकलने वाला धुआं आपके शरीर पर लगता है. ऐसे में श्मशान घाट से आने के बाद हमेशा नहाने की सलाह दी जाती है.

Also Read: Chanakya Niti: अपने जीवन से जुड़ी इन बातों को भूलकर भी न करें शेयर, आगे चलकर होगा बड़ा नुकसान

Also Read: Chanakya Niti: लाख कोशिशों के बावजूद घर पर नहीं टिक रहा पैसा? ये हो सकते हैं कारण

बाल कटवाने के बाद

चाणक्य नीति के अनुसार जब भी आप बाल कटवाएं तो उसके बाद स्नान जरूर करें. ऐसा करना काफी ज्यादा जरूरी होता है. अगर आप बल कटवाने के बाद नहाते नहीं है तो ऐसे में आपका शरीर अशुद्ध रह जाता है. केवल यहीं नहीं, बाल कटवाने के बाद आपके शरीर पर छोटे-छोटे कटे हुए बाल चिपके हुए रह जाते हैं को कई तरह की समस्या पैदा कर सकते हैं.

तेल से मसाज

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपने अपने शरीर में तेल लगाकर मसाज की है तो आपको जरूर स्नान करना चाहिए. जब आप तेल लगाकर मसाज करने के बाद नहाते हैं तो आपका शरीर स्वच्छ या फिर साफ हो जाता है. इसके साथ ही तेल लगाने की वजह से होने वाली चिपचिपाहट से भी छुटकारा मिल सकता है.

Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को मरने के बाद नहीं मिलता स्वर्ग, भोगते हैं नर्क

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola