ePaper

Chanakya Niti: ये 5 संकेत बताएंगे कौन है जीवन का सच्चा साथी, भूल कर भी न करें नजरअंदाज

Updated at : 21 Aug 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

बायीं ओर चाणक्य की तस्वीर और दायीं ओर दो गहरे दोस्त, Pic Credit- Chatgpt

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार असली दोस्त की पहचान विपरीत समय में होती है, जानें वे 5 संकेत जो बताते हैं कौन है आपका सच्चा साथी और किससे बचना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: जीवन में सुख-दुख आते-जाते रहते हैं. अच्छे समय में सब साथ देते हैं लेकिन जब बुरा वक्त आता है, उसी वक्त उसका असली चेहरा पहचानने को मिलता है. आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि विपरीत परिस्थितियों में कौन आपके सच्चे साथी हैं और कौन सिर्फ दिखावे के. आइए जानते हैं वो 5 संकेत, जिनसे आप अपने असली साथियों को पहचान सकते हैं.

संकट में मदद करने वाला

अगर कोई व्यक्ति आपके मुश्किल समय में बिना स्वार्थ मदद करता है तो समझ लें वह सच्चा साथी है. चाणक्य कहते हैं ‘संकट में जो साथ छोड़े, वह कभी मित्र नहीं हो सकता.

Also Read: Chanakya Niti: बड़ी मुसीबत आने से पहले ही मिलने लगते हैं ये संकेत, चाणक्य ने इन्हें माना है संकट का इशारा

आपके दुख में शामिल होना

जो लोग सिर्फ खुशियों में ही आपके साथ दिखते हैं, वे असली साथी नहीं होते. असली दोस्त वही हैं जो आपके दुख को अपना दुख समझे और आपको सांत्वना दें.

पीठ पीछे भी आपका सम्मान करें

बुरे वक्त में अक्सर लोग आपके बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं. लेकिन असली मित्र वही है जो आपकी अनुपस्थिति में भी आपका सम्मान करे और आपकी छवि बचाए.

स्वार्थ रहित संबंध निभाना

अगर कोई व्यक्ति आपसे केवल फायदे के लिए संबंध रखता है तो वह मित्र नहीं है. सच्चा साथी वो है जो बिना किसी लालच या स्वार्थ के आपके साथ खड़ा रहे.

सही सलाह देने वाला

चाणक्य नीति कहती है कि असली साथी वही है जो आपको खुश करने के लिए गलत बातें न कहे, बल्कि सच और सही रास्ता दिखाए. कठिनाई में सही सलाह ही जीवन बदल देती है.

Also Read: Chanakya Niti: घर की बरकत चुपचाप खा जाते हैं ये 5 राज, चाणक्य नीति से बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola