Chaitra Navratri Special Puri: व्रत में इस पूड़ी का चख लिया स्वाद, तो नवरात्रि के बाद भी बनाने पर हो जाएंगे मजबूर

Updated at : 25 Mar 2025 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
puri

puri

Chaitra Navratri Special Puri: नवरात्रि के पावन अवसर में आज हम आपको टेस्टी सिंघाड़े की पूड़ी बनाने के रेसपी के बारे में बताने जा रहे हैं. जो व्रत में ट्राई करने के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हैं इसके अलावा, ये आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हैं.

विज्ञापन

Chaitra Navratri Special Puri: त्योहार के आने से ही घर में अलग सा माहौल बन जाता हैं. इस समय कुछ लोग पूजा की तैयारियों में लग जाते है, तो कुछ भगवान के लिए भोग बनाने में. नवरात्रि के समय 9 दिनों में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं, ऐसे में आज हम आपको इस चैत्र नवरात्रि में सिंघाड़े की पूड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहें है, जो आप व्रत में बनाकर खा सकते हैं. ये पूड़ी बहुत टेस्टी और क्रिस्पी होती है. इसके अलावा, सिंघाड़े के आटे में विटामिन B, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को एनर्जी देने में सहायता करते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते है इसे बनाने के आसान रेसिपी. 

सिंघाड़े की पूड़ी बनाने की सामग्री

  • सिंघाड़े का आटा- 2 कप 
  • पानी- आवश्यकतानुसार 
  • जीरा- 1 चम्मच 
  • सेंधा नमक- आवश्यकतानुसार 
  • तेल या घी- पूड़ी तलने के अनुसार 
  • आलू- 2 से 3 उबले हुए 
  • हरी मिर्च, हरा धनिया- 1 से 2 कलियां 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Special Khichdi: नवरात्रि में बनाएं ये खास खिचड़ी, स्वाद और सेहत का है बेहतरीन संगम

सिंघाड़े की पूड़ी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले आटे में उबले हुए आलू को गार्निश करके डालें. 
  • फिर अब उसमें सेंधा नमक, जीरा, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर हल्के-हल्के पानी से गूंथ लें. 
  • जब आटा अच्छी तरह से गूंथ जाएं तो इसे 15 मिनट तक रखकर छोड़ दें. 
  • अब आप आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल आकार में बेल लें. 
  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल या घी को गर्म करें. 
  • जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें बनी हुई पूड़ी को डालकर तलें. पूड़ियों को गोल्डन रंग में निकाले, याद रहें जले नहीं. 
  • अब आपका नवरात्रि स्पेशल सिंघाड़े की पूड़ी बनकर तैयार हैं. इसे आप अपने व्रत में खाए और इसके मजेदार स्वाद का आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Special Halwa: नवरात्रि में बनाएं इस खास चीज का हलवा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola