ePaper

Causes Of Mouth Ulcers: मुंह के छालों से है परेशान तो अनदेखा करने की गलती न करें

Updated at : 15 Feb 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
Tips for Ulcer Relief

Tips for Ulcer Relief

Causes Of Mouth Ulcers: मुंह में छाले निकलना एक आम समस्या है, जिससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं. यह छोटे-छोटे घाव होते हैं, जो अपने आप निकलते हैं और ठीक हो जाते हैं. हालांकि, अगर आपको छाले बार-बार निकल रहे हैं और लंबे समय तक रहते हैं तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

Causes Of Mouth Ulcers: मुंह में छाले निकलना एक आम समस्या है. यह छोटे-छोटे घाव होते हैं, जिनकी वजह से खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है. यह आमतौर पर जीभ, मसूड़ों, होंठ, गाल के अंदरुनी हिस्सों और गले में होते हैं. ये छाले कभी-कभी बेहद दर्दनाक होते हैं. अधिकतर यह छाले अपने आप निकले हैं और ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर बार-बार हो रहें हैं और लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे हैं, तो यह खतरनाक हो सकता हैं. छाले हमारी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बार-बार निकलते हैं, तो आइए जानते हैं मुंह में छाले होने के क्या कारण है.

पाचन से जुड़ी समस्या के कारण

अधिकतर मुंह में छाले निकलने का कारण डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको अक्सर छाले निकल रहे हैं, तो आपके पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकता है. पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच जैसी समस्याएं शरीर में टॉक्सिन्स के स्तर को बढ़ा देती हैं, जिसके कारण मुंह में छाले निकलने लगते हैं.

हेल्थ से जुड़े खबरों को यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Hyperhidrosis: हथेली और तलवों में आता है हद से ज्यादा पसीना? हो सकता है हाइपरहाइड्रोसिस

यह भी पढ़ें: Prevention of Kidney Stone: इन 5 आदतों को अपनाकर किडनी स्टोन के खतरे को कम करें

पोषक तत्वों की कमी के कारण

पोषक तत्वों की कमी कारण भी मुंह में बार-बार छाले निकलने लगते हैं. कई बार हमारे शरीर में विटामिन-बी12, आयरन, जिंक और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो छाले निकलने की संभावना को बढ़ा देते हैं. ये पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: How To Control Blood Pressure: इन 5 आदतों को अपनाकर कंट्रोल करें ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

तनाव के कारण

अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोग अक्सर तनाव में रहते हैं. तनाव और चिंता के कारण भी मुंह में छाले निकलने लगते हैं. जब हम तनाव में होते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और तनाव के कारण शरीर में सूजन होने लगता है, जिससे मुंह में छाले निकलने की संभावना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Foods For Anxiety And Depression: डिप्रेशन और एंग्जायटी से हैं परेशान? आज ही डायट में शामिल करें ये 5 फूड्स

इंफेक्शन और बीमारियों के कारण

इंफेक्शन और कुछ बीमारियों के कारण भी मुंह में बार-बार छाले निकलते हैं. वायरल और बैक्टेरियल इन्फेक्शन के कारण मुंह में छाले निकल सकते हैं, जैसे हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस और कैंडिडा. वहीं कुछ बीमारियों जैसे बुखार, डायबिटीज, एचआईवी/एड्स के कारण भी मुंह में छाले निकलते हैं. ऐसी परिस्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Yoga Tips For PCOD: क्या आप भी पीसीओडी की समस्या से परेशान हैं? करें ये 5 योगासन दूर हो जाएंगी पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानी

विज्ञापन
Astha Singh

लेखक के बारे में

By Astha Singh

Astha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola