क्यों है कपूर जलाना फायदेमंद? जानें इसके आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण

Camphor Benefits
Camphor Benefits: कपूर का इस्तेमाल न सिर्फ धर्म-कर्म में होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.
Camphor Benefits: घर में किसी भी प्रकार की पूजा हो कपूर का जरूर इस्तेमाल होता है. लेकिन कपूर का इस्तेमाल सिर्फ धार्मिक कार्यों में ही नहीं होता है. इसका इस्तेमाल शरीर को स्वस्थ रखने में भी किया जाता है. वहीं, देवी-देवताओं की आरती में कपूर का इस्तेमाल जरूरी होता है. हालांकि, इसके पीछे की आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण बहुत ही कम लोग जानते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कपूर को जलाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं.
वातावरण को बनाता है शुद्ध
कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है, क्योंकि यह हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करता है. जिसकी वजह से घर में ताजगी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें- Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे
नींद को बेहतर बनाने में मददगार
कपूर की महक से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. यह मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है. जिसकी वजह से अनिद्रा जैसी समस्याएं दूर हो जाती है और नींद बेहतर ढंग से आती है.
मानसिक शांति और तनाव में कमी
कपूर का धुआं मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है. यह मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है और मानसिक थकान को दूर करता है. खासकर ध्यान, योग या पूजा के दौरान इसका उपयोग लाभकारी होता है.
दुष्ट आत्माओं से मुक्ति
घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा और दुष्ट आत्माओं का प्रभाव कम हो जाता है. कपूर की तीव्र महक नकारात्मक शक्तियों को घर से बाहर रखने में मदद करती है. यह वातावरण को सकारात्मक रखने में मदद करता है.
बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव
कपूर के जलाने से हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाती है. इससे घर में संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है. सर्दियों के मौसम में कपूर बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




