ePaper

Bridal Nose Ring Designs: दुल्हन के लिए नथ के ये खूबसूरत डिजाइन,हर कोई करेगा तारीफ

Updated at : 10 Mar 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bridal Nose Ring Designs: दुल्हन के लिए नथ के ये खूबसूरत डिजाइन,हर कोई करेगा तारीफ

Bridal Nose Ring Designs: आपकी नथ का डिजाइन आपकी शादी के लुक को संपूर्ण बनाता है. यह न केवल आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि आपकी शादी के खास पल को भी यादगार बना देता है.

विज्ञापन

Bridal Nose Ring Designs: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए एक खास और यादगार पल होता है और इस दिन का सबसे अहम हिस्सा होता है दुल्हन का लुक. दुल्हन का चेहरा और उसकी मुस्कान हर किसी का ध्यान आकर्षित करती है और इस लुक को पूरा करने के लिए सही आभूषण का चुनाव बेहद जरूरी होता है.

नथ के डिजाइन्स आजकल कई तरह के ट्रेंड्स में हैं. पारंपरिक और मॉडर्न लुक्स का बेहतरीन मिश्रण इन डिजाइन्स में देखने को मिलता है.

गोल्डन नथ हमेशा से दुल्हन के लुक का अहम हिस्सा रही है. यह नथ दुल्हन के चेहरे पर एक शाही चमक देती है. गोल्ड में एंटीक फिनिश और छोटे-छोटे रत्नों से सजी नथ खासकर पारंपरिक शादियों में बहुत ही खूबसूरत लगती है.

अगर आप एक अलग और यूनिक लुक चाहती हैं तो डबल नथ डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा. इसमें एक नथ के साथ एक छोटी सी चेन जुड़ी होती है.जो दुल्हन के नथ को और भी आकर्षक बनाती है.

पर्ल नथ एक बहुत ही नाजुक और सुंदर डिजाइन है जो दुल्हन को एक सॉफ्ट और क्लासी लुक देती है. यह डिजाइन विशेष रूप से उन दुल्हनों के लिए है जो हलके और ऐलीगेंट लुक को पसंद करती हैं.

पर्ल के साथ किसी भी रंग की ज्वेलरी आसानी से मैच हो जाती है जिससे यह हर तरह की शादी के लुक में फिट बैठता है.

जो दुल्हनें अपनी शादी में एक फ्लोरल लुक चाहती हैं उनके लिए फूलों से सजी नथ एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.यह नथ हलके रंगों में होती है और इसे शादी के फूलों से मैच किया जा सकता है.

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola