ePaper

Bridal Chura Designs: साजन से प्यार के इजहार का तरीका हुआ नया,ट्राय करें लेटेस्ट नाम वाला चूड़ा

Updated at : 14 Apr 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bridal Chura Designs: साजन से प्यार के इजहार का तरीका हुआ नया,ट्राय करें लेटेस्ट नाम वाला चूड़ा

Bridal Chura Designs: जानिए कैसे दुल्हनें अपने साजन के नाम का चूड़ा पहनकर बना रही हैं शादी को और खास .देखें लेटेस्ट डिजाइन और ट्रेंड.

विज्ञापन

Bridal Chura with Name: अब प्यार जताने के लिए सिर्फ शब्दों की जरूरत नहीं फैशन के जरिए भी इजहार किया जा सकता है. नई दुल्हनों और मॉडर्न महिलाओं के बीच इन दिनों जबरदस्त ट्रेंड में है नाम वाला चूड़ा. जिसमें चूड़ी पर खास अंदाज में पति का नाम लिखा होता है.

इस डिजाइन में चूड़े पर दुल्हन और दूल्हे के पूरे नाम लिखे जाते हैं. यह डिजाइन थोड़ा अधिक ध्यान खींचने वाला होता है और नामों को खूबसूरती से दिखाता है.

आजकल दुल्हनें अपनी पसंद के अनुसार चूड़े पर नाम के फॉन्ट और रंग को भी कस्टमाइज करवा सकती हैं. इससे चूड़ा और भी ज्यादा पर्सनल बन जाता है.

कुछ डिजाइनों में दुल्हन और दूल्हे की फोटो भी चूड़े में जोड़ी जाती है़ यह डिजाइन बहुत ही व्यक्तिगत और भावनात्मक होता है.

चूड़े को और भी सुंदर बनाने के लिए इस पर कई तरह के नग और पत्थर लगाए जाते हैं. कुंदन का काम बहुत आम है और चूड़े को बहुत ही आकर्षक बनाता है.

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola