Besan Toast Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में ट्राय करें ये हल्का, कुरकुरा और सुपर टेस्टी बेसन टोस्ट सैंडविच—बनाएं मिनटों में

Updated at : 24 Nov 2025 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Besan Toast Sandwich Recipe

Besan Toast Sandwich Recipe

Besan Toast Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में ट्राय करें हल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट बेसन टोस्ट सैंडविच. मिनटों में बनाएं और बच्चों व परिवार के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट का आनंद लें.

विज्ञापन

Besan Toast Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ नया और मजेदार ट्राय करना चाहते हैं, तो यह बेसन टोस्ट सैंडविच परफेक्ट ऑप्शन है. यह हल्का, कुरकुरा और सुपर टेस्टी होता है, जिसे मिनटों में आसानी से बनाया जा सकता है. ब्रेकफास्ट में इसे सर्व करने से पूरे परिवार को पसंद आएगा और बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाएंगे. बेसन की पौष्टिकता और चीज व चटनी का स्वाद इसे स्पेशल बनाते हैं. अगर आप भी जल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता चाहते हैं, तो आज ही इस बेसन टोस्ट सैंडविच को अपनी रेसिपी लिस्ट में शामिल करें.

Besan Toast Sandwich Recipe

बेसन टोस्ट सैंडविच बनाने के लिए किन किन चीजों की जरुरत होगी?

ब्रेड के लिए
ब्रेड स्लाइस – 6
टमाटर केचप – 3 चम्मच
हरी चटनी – 1 1/2 चम्मच
कद्दूकस चीज – 4 1/2 चम्मच
तेल (सैंडविच ग्रेस के लिए) – 3 चम्मच
बेसन मिश्रण के लिए
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 1 चम्मच
हल्दी – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च – 1 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
प्याज कटा – 1/4 कप
टमाटर कटा – 1/4 कप
हरी मिर्च कटी – 1 चम्मच
हरा धनिया कटा – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – 1 कप
सर्विंग के लिए
हरी चटनी – जरूरत अनुसार
टमाटर केचप – जरूरत अनुसार

बेसन टोस्ट सैंडविच बनाने की आसान विधि क्या है?

बेसन टोस्ट सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें. फिर प्रत्येक ब्रेड स्लाइस को बेसन के मिश्रण में अच्छी तरह डुबोएं. उसके बाद दो ब्रेड स्लाइस पैन में रखकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंकें. जब ब्रेड अच्छे से सिक जाए, तो एक स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं और दूसरे स्लाइस पर टमाटर केचप फैलाएं. इसके बाद हरी चटनी वाले ब्रेड पर कद्दूकस किया हुआ चीज छिड़कें और फिर दोनों ब्रेड स्लाइस को एक साथ सैंडविच की तरह जोड़ दें.
सैंडविच को प्लेट में निकालें और तिरछे काटकर चार बराबर हिस्सों में बांटें. आप इसे केचप और हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं, ताकि इसका स्वाद और भी बढ़ जाए.

ये भी पढ़ें: Paneer Cheese Balls Recipe: घर पर बनाएं ये एक्स्ट्रा क्रिस्पी, मेल्टी और सुपर टेस्टी चीजी बॉल्स – बच्चों से लेकर गेस्ट्स तक सबकी फेवरेट

ये भी पढ़ें: Matar Kebab Recipe: सर्दियों की शामों के लिए बनाएं ये सुपर क्रिस्पी, मसालेदार और झटपट तैयार होने वाले मटर कबाब

ये भी पढ़ें: Peas Cheese Cutlet Recipe: सर्दियों में ट्राई करें ये सुपर क्रिस्पी, टेस्टी और आसान मटर-चीज कटलेट

ये भी पढ़ें: Pyazi Kebab Recipe: सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट – ट्राई करें ये क्रिस्पी, मसालेदार और झटपट बनने वाले प्याजी कबाब

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola