Paneer Cheese Balls Recipe: घर पर बनाएं ये एक्स्ट्रा क्रिस्पी, मेल्टी और सुपर टेस्टी चीजी बॉल्स - बच्चों से लेकर गेस्ट्स तक सबकी फेवरेट

Updated at : 23 Nov 2025 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Paneer Cheese Balls Recipe

Paneer Cheese Balls Recipe

Paneer Cheese Balls Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी, मेल्टी और सुपर टेस्टी पनीर चीज बॉल्स. बच्चों और गेस्ट्स सबकी फेवरेट, आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी.

विज्ञापन

Paneer Cheese Balls Recipe: अगर आप घर पर कुछ स्पेशल स्नैक बनाना चाहते हैं जो बच्चों और गेस्ट्स दोनों को पसंद आए, तो ये Paneer Cheese Balls आपके लिए परफेक्ट हैं. बाहर से एक्स्ट्रा क्रिस्पी और अंदर से मेल्टी, ये चीजी बॉल्स हर बाइट में टेस्ट का धमाका देते हैं. सिर्फ स्वाद ही नहीं, ये दिखने में भी बेहद एलीगेंट और एप्पेटाइजिंग हैं. जल्दी तैयार होने वाले इस स्नैक को आप पार्टी स्टार्टर या शाम के नाश्ते में भी तैयार कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं सुपर टेस्टी चीजी पनीर बॉल्स बनाने की रेसिपी.

Paneer Cheese Balls Recipe

पनीर चीज बॉल्स बनाने के लिए किन किन चीजों की जरुरत होती है?

पनीर (कद्दूकस) – 2 कप
प्याज (बारीक कटी) – 1/4 कप
हरी मिर्च (बारीक कटी) – 2 छोटा चम्मच
अदरक (बारीक कटा) – 1 छोटा चम्मच
चावल का आटा – 1 बड़ा चम्मच
बेसन – 1 बड़ा चम्मच
कॉर्नफ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
धनिया (बारीक कटा) – 2 बड़ा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
प्रोसेस्ड चीज क्यूब – 20 छोटे
तेल (तलने के लिए) – जरूरत अनुसार
रेड चिली सॉस – जरूरत अनुसार

पनीर चीज बॉल्स कैसे बनाएं?

पनीर चीज बॉल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालें. फिर चावल का आटा, बेसन, कॉर्नफ्लोर, धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उनके बीच में प्रोसेस्ड चीज क्यूब रखें, फिर उन्हें गेंद के आकार में तैयार करें. अब पैन में मीडियम आंच पर तेल गरम करके पनीर चीज बॉल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. अंत में इन्हें गरमा गरम रेड चिली सॉस के साथ परोसें. यह स्वादिष्ट और क्रिस्पी पनीर चीज बॉल्स बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आएंगे.

ये भी पढ़ें: Matar Kebab Recipe: सर्दियों की शामों के लिए बनाएं ये सुपर क्रिस्पी, मसालेदार और झटपट तैयार होने वाले मटर कबाब

ये भी पढ़ें: Peas Cheese Cutlet Recipe: सर्दियों में ट्राई करें ये सुपर क्रिस्पी, टेस्टी और आसान मटर-चीज कटलेट

ये भी पढ़ें: Pyazi Kebab Recipe: सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट – ट्राई करें ये क्रिस्पी, मसालेदार और झटपट बनने वाले प्याजी कबाब

ये भी पढ़ें: Bread Cheese Lollipop Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएंगे ये क्रिस्पी और चीजी ब्रेड चीज लॉलीपॉप

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola