Besan Pakoda Recipe: सर्दियों में शाम की चाय के साथ बनाएं ये क्रिस्पी और टेस्टी बेसन पकौड़े

Updated at : 07 Dec 2025 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
Besan Pakoda Recipe

Besan Pakoda Recipe

Besan Pakoda Recipe: सर्दियों की शाम को गरम चाय के साथ बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी बेसन पकौड़े. जानें आसान और जल्दी बनने वाली बेसन पकौड़े की पूरी विधि.

विज्ञापन

Besan Pakoda Recipe: अगर सर्दियों की शाम को गरम चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और मसालेदार खाने का मन करे, तो बेसन पकौड़े से बढ़कर और क्या हो सकता है. ये आसान और जल्दी बनने वाले पकौड़े हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं और इनका खुशबू वाला स्वाद सिर्फ घर के खाने में ही मिलता है. चाहे मेहमान आए हों या आप खुद शाम की भूख मिटाना चाहें, बेसन पकौड़े हमेशा एक परफेक्ट ऑप्शन होते हैं. तो आइये जानते हैं इस आर्टिकल में बेसन के पकौड़े बनाने की पूरी विधि.

Besan Pakoda Recipe

बेसन पकौड़ा बनाने के लिए किन चीजों जरुरत होती है?

बेसन / चने का आटा – 1 कप
बारीक कटा प्याज – 1
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – एक चुटकी
अजवाइन / कारम सीड्स – 1 छोटा चम्मच
बारीक कटी धनिया पत्तियाँ – आवश्यकतानुसार
करी पत्ता – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – तलने के लिए

बेसन पकौड़ा कैसे बनाएं?

1. बेसन पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन को छान लें और फिर इसमें बारीक कटा प्याज, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, करी पत्ता, धनिया पत्ता और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें .
2. अब थोड़ा–थोड़ा पानी डालते हुए मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार करें और आखिर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर मिला लें .
3. इसके बाद एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें और तेल गरम होने पर आंच को मीडियम कर दें. फिर चम्मच की मदद से बैटर को तेल में डालें और ध्यान रखें कि कड़ाही ज्यादा न भरें .
4. अब पकोड़े को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें, फिर एक्स्ट्रा तेल निकालने के लिए टिश्यू पर रखें और अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ गरमागरम परोसें.

ये भी पढ़ें: Sweet Potato Latkes Recipe: क्रिस्पी, हल्के और बेहद टेस्टी, सर्दियों में ट्राय करें ये आसान शकरकंद स्नैक्स

ये भी पढ़ें: Carrot Recipe Ideas: ठंड के मौसम में ट्राय करें गाजर की मजेदार, पौष्टिक और जल्दी बनने वाली रेसिपीज

ये भी पढ़ें: Chilli Gobi Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और मसालेदार चिली गोभी, स्नैक्स और डिनर दोनों के लिए परफेक्ट

ये भी पढ़ें: Japanese Long Fries Recipe: घर पर बनाएं बेहद क्रिस्पी और एक्स्ट्रा-लॉन्ग फ्रेंच फ्राइज, बच्चों और पार्टी दोनों के लिए परफेक्ट

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola