ePaper

Benefits of Mushroom: स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है मशरूम, जानें इसके फायदे

Updated at : 13 Mar 2024 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
mushrooms

mushrooms

Benefits of Mushroom : मशरूम को कई अलग खाद्य पदार्थ के साथ शामिल किए जाने पर यह खाने को स्वादिष्ट बना सकता है. इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है.

विज्ञापन

Benefits of Mushroom: गर्मी हो या सर्दी, लोगों को हर मौसम मशरूम खाना बेहद पसंद होता है. यह न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. मशरूम को कई अलग फूड इंग्रीडिएंट्स के साथ शामिल किए जाने पर यह खाने को और स्वादिष्ट बना सकता है. हालांकि, महंगा होने के कारण लोग हर रोज इसका सेवन नहीं कर सकते है, पर इसके पोषक तत्वों के वजह से मशरूम स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है. ऐसे में आइए जानते है कि मशरूम को अपने डायट में शामिल किए जाने पर और क्या फायदे हो सकते है.

वेट मैनेजमेंट
अगर अपने वजन के वजह से आप खाने से पहले बहुत सोचते है तो मशरूम आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है. इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जिस कारण वजन कम करने के लिए लोग इसे अपने डायट में शामिल कर सकते है.

हार्ट हेल्थ
मशरूम में काफी मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सडेंट पाए जाते है जो हार्ट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. मशरूम में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है जो हार्ट से जुडी समस्याओं को कम करने में मदद करता है.

इम्युनिटी को बनाता है स्ट्रॉन्ग
मशरूम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल जैसे गुण पाए जाते है जो बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. इसे अपने खाने में शामिल किए जाने पर यह आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है जिससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचने में मदद होती है.

एंटीऑक्सीडेंट
मशरूम में अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते है जैसे कि सेलेनियम और एर्गोथायोनीन. ये एंटीऑक्सीडेंट खतरनाक स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. जैसे कि कैंसर और हार्ट से जुड़ी समस्याएं.

डायबिटीज कंट्रोल
इसमें इंसुलिन जैसे तत्व होने के कारण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. मशरूम में कैलरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है जो ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में सहायक है. इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते है जो डायबिटीज से जुड़ी कई बीमारियों को कम करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola