Beauty Tips: स्किनकेयर में की गयी ये गलतियां बर्बाद कर देती हैं आपका चेहरा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?

pic credits: unsplash
Beauty Tips: आज हम आपको स्किनकेयर से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपका पूरा चेहरा बर्बाद हो सकता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Beauty Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में हम अपनी त्वचा का सही से ख्याल रखें ये काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि हम कुछ गलतियां करते हैं जिनकी वजह से हमें कई तरह की समस्याओं से जूझना भी पड़ जाता है. कई बार इन्हीं गलतियों की वजह से हमारे चेहरे पर एक्ने निकल आता है तो वहीं, कई बार पूरे चेहरे पर डेड स्किन सेल्स भी जम जाते हैं. खासतौर पर बात करें लड़कियों की तो उन्हें गर्मियों के दिनों में इस तरह की किसी भी समस्या से सबसे ज्यादा जूझना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपको इस तरह की कोई समस्या हो तो यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको हर कीमत पर करने से बचना चाहिए अगर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं तो.
सीजन के हिसाब से प्रोडक्ट्स का चुनाव न करना
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा खूबसूरत रहे तो आपको सीजन के हिसाब से प्रोडक्ट्स का चुनाव करना चाहिए. जब आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी त्वचा को काफी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है. जब भी किसी नये प्रोडक्ट को खरीदें तो पहले यह जरूर जान लें कि वह किस मौसम के लिए सही है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद
बार-बार चेहरा धोते रहना
कई लोगों को ऐसा लगता है कि अगर वे अपने चेहरे को बार-बार धोते रहेंगे तो इससे उनकी त्वचा साफ रहेगी. बता दें जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी त्वचा से मॉइस्चर निकल जाती है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप अपने चेहरे को ज्यादा से ज्यादा दिन में दो ही बार धोएं.
ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल
कई लोगों के दिमाग में यह गलतफहमी बैठी हुई होती है कि जब वे ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें फायदा ज्यादा होता है. लेकिन वास्तव में अगर देखा जाए तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है. जब आप ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं तो आपके स्किन में मौजूद पोर्स बंद हो जाते हैं और इसके साथ ही आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती है.
सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना
अगर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाये रखना चाहते हैं तो आपको गर्मियों के इन दिनों में घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका चेहरा बर्बाद हो सकता है. कोशिश करें कि गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें.
ये भी पढ़ें: Pimple Cure: जिद्दी पिंपल्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? डेली बेसिस पर इन चीजों का करें इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




