ePaper

Beauty Tips: 60 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं दिखेगी बुढ़ापे की निशानी, 30 की उम्र के बाद डायट में जरूर शामिल करें ये चीजें

Updated at : 04 Feb 2025 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
collagen boosting food items

collagen boosting food items

Beauty Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर बुढ़ापे की निशानी लंबे समय तक न दिखे तो ऐसे में आपको 30 की उम्र के बाद इन चीजों को अपने डायट में शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा ही जवान और फ्रेश रहे. इसमें किसी भी तरह की कोई समस्या न आए. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारी त्वचा पर बढ़ती उम्र की निशानियां दिखने लगती है. ऐसा होने काफी आम बात है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कोलेजन ही एक ऐसी चीज है जो हमारी त्वचा को जवान और टाइट बनाए रखने में मदद करती है. जब हमारी उम्र बढ़ने लगती है तो ऐसे में हमारी त्वचा पर झुर्रियां आने लगती है और साथ ही यह ढीली भी पड़ने लगती है. अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती हुई उम्र में भी आपकी त्वचा में रौनक रहे और वह टाइट दिखे तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बीरे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बूस्ट हो जाएगा. इन चीजों का सेवन आपको 30 की उम्र के बाद जरूर करना शुरू कर देना चाहिए.

हरी पत्तेदार सब्जियां

अगर आप लंबे समय तक अपने चेहरे पर जवान निखार बरकरार रखना चाहते हैं तो आपको अपने डायट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. पालक और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-ए, सी और के पाया जाता है जो कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में मदद करते हैं.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

नट्स

अगर आप कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में आल्मंड, काजू और जरूर शामिल करना चाहिए. इनमें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो कोलेजन प्रोडक्शन में काफी मदद करते हैं.

लहसुन

अगर आपको लहसुन खाना पसंद नहीं है तो इसके फायदे जानकार आप आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर देंगे. आपकी त्वचा को जवान बनाये रखने में लहसुन आपकी काफी मदद कर सकता है. लहसुन में सल्फर पाया जाता है जो आपके शरीर में कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में काफी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: कच्चे दूध से बनाएं चमत्कारी फेस पैक, त्वचा को मिलेगी नयी चमक और खूबसूरती

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola