ePaper

Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा आलू, इस तरह फेस पैक बनाकर करें इस्तेमाल

Updated at : 16 Feb 2025 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
potato face pack

pic credits: unsplash

Beauty Tips: अगर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहते है तो ऐसे में आपकी मदद किचन में रखा हुआ आलू कर सकता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से घर पर ही आलू का इस्तेमाल कर एक फेस पैक तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा ही खूबसूरत और ग्लोइंग रहे. अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए अक्सर हम कई तरह की चीजों का अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं. ये सभी चीजें कुछ समय के लिए तो हमें फायदा पहुंचाती है लेकिन, लंबे समय तक जब हम इन केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते रहते हैं तो कुछ ही समय में हमारी त्वचा खराब भी होने लगती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने चेहरे की खूबसूरती को नेचुरल तरीके से निखारना चाहते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप किस तरह से किचन में मौजूद आलू का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं.

क्यों फायदेमंद है आलू?

हमारे चेहरे के लिए आलू को काफी ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है. यह एक तरह से नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है और आप इसका इस्तेमाल चेहरे की पिगमेंटेशन को बेहतर बनाने के लिए भी कर सकते हैं. इसमें एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज भी पाए जाते हैं जो समय से पहले दिखने वाले एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं. आप आलू का इस्तेमाल चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको तीन बड़े साइज के आलू से रस निकाल लेना है और इसमें एक बड़ा चम्मच बेंटोनाइट क्ले और एक चम्मच टी-ट्री ऑइल मिला देना है. इस फेस पैक को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें. बाद में आपको अच्छे से अपने चेहरे को धो लेना है. इसके नियमित इस्तेमाल से एक्ने और पिंपल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

रंगत निखारने के लिए फेस पैक

अगर आप अपने चेहरे की रंगत को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको दो बड़े आलू के रस को निकालने के बाद इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला देना होगा. इस फेस पैक को आपको अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना है और करीबन आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें. जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके चेहरे की रंगत बेहतर होने लगती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: कच्चे दूध से बनाएं चमत्कारी फेस पैक, त्वचा को मिलेगी नयी चमक और खूबसूरती

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola