ePaper

Beauty Tips: क्यों आपको नहाने के पानी में डालनी चाहिए फिटकरी?

Updated at : 10 Jun 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
benefits of bathing with fitkari water

AI generated image

Beauty Tips: अगर आप फिटकरी के पानी से नहीं नहा रहे हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है. एक्सपर्ट्स की अगर माने तो जब आप नहाने के पानी में फिटकरी डालते हैं तो इससे आपको कई जबरदस्त फायदे होते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: फिटकरी के फायदों के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे मालूम न हो. इसका इस्तेमाल कई तरह की चीजों में किया जाता है लेकिन इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल चेहरे को खूबसूरती की निखारने के लिए किया जाता रहा है. आज इस आर्टिकल में हम आपको फिटकरी के पानी से नहाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं. जब आप इन फायदों के बारे में जानेंगे तो हर दिन फिटकरी के पानी से ही नहाना शुरू कर देंगे. चलिए इन फायदों के बारे में जानते हैं.

स्किन को बनाता है वाइट

अगर आप फिटकरी के पानी से नहाना शुरू करते हैं तो इसका सबसे पहला फायदा आपकी स्किन पर देखने को मिलता है. फिटकरी के पानी से नहाने से आपकी स्किन वाइट हो जाती है. यह आपकी स्किन टोन को बेहतर बनाता है और साथ ही वाइट और ब्लैकहेड्स से भी आपो छुटकारा दिलाता है. जब आप फिटकरी के पानी से नहाते हैं तो कोलेजन प्रोडक्शन भी बूस्ट होती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

एजिंग के प्रोसेस को करता है स्लो

जब आप फिटकरी के पानी से नहाना शुरू करते हैं तो इसमें मौजूद एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज चेहरे पर दिखाई देने वाले फाइन लाइन्स और झुर्रियों से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकती है. इसके साथ ही आपकी स्किन सॉफ्ट और लचीली भी बनी रहती है.

स्किन में हो रही खुजली से छुटकारा

अगर आपको खुजली की समस्या है तो ऐसे में आपको फिटकरी के पानी से जरूर नहाना चाहिए. जब आप फिटकरी के पानी से नहाने हैं तो आपकी स्किन को ठंडक पहुंचती है. इसके अलावा फिटकरी के पानी से नहाने से शरीर में मौजूद दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

शरीर से आ रही बदबू से छुटकारा

जब आप फिटकरी के पानी से नहाना शुरू कर देते हैं तो इससे आपके शरीर से आ रही पसीने की दुर्गंध से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके अलावा आपका शरीर पसीने की समस्या से भी बचा हुआ रहता है.

एक्ने की समस्या से छुटकारा

अगर आपकी स्किन ऑयली है और इसकी वजह से आपको एक्ने की समस्या रहती है तो आपको फिटकरी के पानी से जरूर नहाना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इसके पानी से नहाना शुरू कर देते हैं तो आपके शरीर में ऑयल का प्रोडक्शन कंट्रोल में रहता है और आप एक्ने की समस्या से भी बचे रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: बढ़ती हुई उम्र में ढीली पड़ रही स्किन? इस तरह से बरकरार रखें टाइटनेस

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola