ePaper

Beauty Tips: होने वाली दुल्हन से नहीं हटेगी किसी की नजर, इस तरह से अपने चेहरे को बनाएं खूबसूरत

Updated at : 14 Feb 2025 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2025

Sawan 2025

Beauty Tips: अगर आपकी शादी होने वाली है और इस दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत और अलग दिखना चाहती हैं तो इन टिप्स को आपको जरूर फॉलो करना चाहिए.

विज्ञापन

Beauty Tips: शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में दुल्हन के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि शादी के दौरान हर फंक्शन में उसकी त्वचा निखरी हुई और ग्लोइंग लगे. जिसके लिए त्वचा का ख्याल रखना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आपकी शादी होने वाली है तो कुछ बेसिक बातों का ख्याल रखकर आप एक ग्लोइंग और निखरती त्वचा पा सकते है. दुल्हन की स्किन केयर रूटीन में प्राकृतिक देखभाल, हेल्दी डाइट, हाइड्रेशन, और सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शामिल होना चाहिए. इसके अलावा, समय पर फेशियल, क्लीनअप, और होममेड पैक्स लगाने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है. शादी से कम से कम 3-6 महीने पहले से स्किन केयर रूटीन शुरू करना सबसे अच्छा होता है ताकि त्वचा को पर्याप्त समय मिल सके खुद को रिपेयर और रेजुवेनेट करने का. आइए जानते हैं कि दुल्हन की त्वचा की देखभाल कैसे करें ताकि शादी के दिन आपकी त्वचा बेदाग, चमकदार और खूबसूरत दिखे.

सही फेसवॉश

अपने चेहरे को साफ करने के लिए अपने स्किन टोन के हिसाब से फेसवॉश को चूने. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप ऐसा फेसवॉश चुने जिसमे सैलिसाइलिक एसिड, ग्लिसरीन और सेरामाइड्स होते हैं. इसके अलावा विटामिन सी और एलोवेरा भी फेसवॉश में पाए जाते हैं वहीं, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप ऐसा फेसवॉश चुने जिसमे सैलिसिलिक एसिड, नियासिनमाइड या विटामिन सी जैसे तत्व मौजूद हों.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

मॉइस्चराइज़र का करें इस्तेमाल

फेसवॉश के बाद मॉइस्चराइज़र लगाना बहुत ज्यादे जरूरी है क्योंकि फेसवॉश के बाद चेहरे की नमी हट जाती है. नमी को बनाये रखने के लिए मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए. एक ऐसे मॉइस्चराइजर का चयन करें जिसमे ग्लिसरीन या एलोवेरा मौजूद हो जो आपकी स्किन को हाइड्रेट करे.

रात को सोने से पहले करें ये काम

रात में आपकी स्किन हीलिंग प्रोसेस में होती है जिसके लिए आपको रात में सोने से पहले एलोवेरा युक्त फेसमास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. रात की स्किन केयर रूटीन में चेहरा साफ़ करना, टोनर लगाना, सीरम लगाना, मॉइश्चराइज़र लगाना, आई क्रीम लगाना शामिल होना चाहिए ताकि वह आपकी त्वचा की देखभाल करे और आपकी त्वचा रिपेयर हो और सुबह खूबसूरत दिखे.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: कच्चे दूध से बनाएं चमत्कारी फेस पैक, त्वचा को मिलेगी नयी चमक और खूबसूरती

बॉडीवॉश है जरूरी

चेहरे के साथ-साथ दुल्हन को अपनी बॉडी का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है जिससे वह फ्रेश फील करे. जिसके लिए उसे एक अच्छा बॉडीवॉश चुनने की जरूरत है. अगर उसकी स्किन ऑयली है तोह ऐसा बॉडीवॉश जिसमे सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल मौजूद हो और अगर ड्राई स्किन है तो त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए हल्के और तेल रहित बॉडीवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए.

ज्यादा पानी पिए और हाइड्रेट रहें

दुल्हन के लिए हाइड्रेट रहना जरूरी है क्योंकि आप जितना पानी पिएंगे आपकी स्किन उतनी हाइड्रेटिंग रहेगी और ग्लो करेगी. जो आपकी खूबसूरती को निखारती है. इनपुट: संजना गिरी

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: क्या आप जानते हैं चेहरा धोने का सही तरीका? इन गलतियों की वजह से समय से पहले ही बूढ़ी लगने लगती है त्वचा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola