Beauty Tips: घर पर ही पाएं गुलाब की तरह खिले हुए खूबसूरत होंठ, जानें क्या है तरीका

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 21 Aug 2024 5:35 PM

विज्ञापन

Beauty Tips: अगर आप खूबसूरत और गुलाबी होंठों की चाहत रखते हैं तो ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप घर पर ही खूबसूरत और गुलाबी होंठ पा सकते हैं.

विज्ञापन

Tips for Pink Lips: हम में से शायद ही कोई ऐसा हो जिसे खूबसूरत और गुलाबी होंठों की चाहत न हो. लेकिन, भारत के लगातार बदलते मौसम में ऐसा हो पाना संभव ही नहीं होता है. आपके होंठ गुलाबी हों यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि, जब आपके होंठ गुलाबी होते हैं तो यह आपके चेहरे और मुस्कराहट को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो चाहते हैं कि उनके होंठ हमेशा ही गुलाबी और खूबसूरत बने रहें. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको होंठों को नेचुरली गुलाबी बना सकते हैं.

शहद और नींबू का इस्तेमाल

अगर आप अपने होंठों को नेचुरली खूबसूरत और गुलाबी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप शहद और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके होंठों के रंग को हल्का करने के साथ ही उसे मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके होंठ सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बने रहते हैं. इस मिक्सचर को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच शहद में आधे चम्मच नींबू के रस को मिला देना होगा. बाद में इसे अपने होंठों पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. अब इसे धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें. आखिर में आप एक लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Also Read: Beauty Tips: घर पर ही पाएं कांच जैसी चमकदार त्वचा, यहां जानें क्या है सबसे आसान तरीका

Also Read: Hair Care Tips: जवानी में ही बाल हो रहे सफेद? आज ही शुरू करें इन चीजों का इस्तेमाल

एलोवेरा और नारियल का तेल

अगर आप अपने होंठों को मॉइस्चराइज करना चाहते हैं तो इससे बेहतर आपके लिए कुछ भी नहीं हो सकता है. इसे तैयार करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल ले और उसमें नारियल का तेल मिला दें. ठंडा होने के लिए इस मिक्सचर को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें. आप इसका इस्तेमाल रोजाना अपने होंठों को गुलाबी और खूबसूरत रखने के लिए कर सकते हैं.

हल्दी और दूध का पेस्ट

हल्दी आपके होंठों के रंग को हल्का कर सकता है जबकि, दूध आपके होंठों को हाइड्रेशन और ठंडक पहुंचाता है. इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच ठंडे दूध में आधे चम्मच हल्दी को मिल दें. अपने होंठों पर इस पेस्ट को लगा लें और 5 मिनट तक भीगने के लिए छोड़ दें. इस पेस्ट को धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें.

Also Read: Fat Loss Tips: सुबह की ये आदतें पेट की चर्बी घटाने में करेंगी आपकी मदद, जरूर करें ट्राई

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola