Beauty Tips: घर पर ही पाएं कांच जैसी चमकदार त्वचा, यहां जानें क्या है सबसे आसान तरीका
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 13 Aug 2024 2:43 PM
Beauty Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप घर पर ही कांच सी चमकदार त्वचा पा सकते हैं.
Beauty Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारा चेहरा खूबसूरत और जवान नजर आये. एक खूबसूरत और चमकदार त्वचा दुनिया के सामने हमें काफी अलग और कॉन्फिडेंट बनाकर पेश करता है. केवल यहीं नहीं, जब हमारी त्वचा ग्लो करती है तो हम अपने आप में भी काफी स्पेशल फील करने लगते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने घर पर ही काफी आसानी से कांच सी चमकदार त्वचा पा सकते हैं. तो चलिए घर पर चमकदार त्वचा पाने के इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
राइस वॉटर टोनर
अगर आप घर पर ही एक कांच सी चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको राइस वॉटर टोनर को तैयार कर लेना होगा. इस टोनर को तैयार करने के लिए आपको आधे कप ऑर्गेनिक राइस और दो कप पानी की जरुरत होगी. इस टोनर को तैयार करने के लिए आपको चावल को पानी में भिगोकर रख देना होगा ताकि उसमें मौजूद धूल के कण बाहर निकल जाएं. इसके बाद आपको इस चावल को अगले आधे घंटों के लिए फिर से पानी में डुबोकर रख देना होगा. बीच-बीच में चम्मच की मदद से इसे हिलाते भी रहें. अब इस पानी को छान लें और स्टोर कर लें. अब आपको इस पानी को फ्रिज में रख देना होगा. इसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन कर लें और एक कॉटन पैड की मदद से इस पानी को अपने चेहरे पर लगाना शुरू कर दें. यह टोनर आपकी स्किन टोन को भी ब्राइट बना सकता है.
Also Read: Beauty Tips: चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय
Also Read: Beauty Tips: गुलाब की तरह खिल उठेगा मुरझाया हुआ चेहरा, जानें क्या है तरीका
हनी और ग्रीन टी फेस मास्क
अगर आप घर पर ही एक सूदिंग फेस मास्क तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कच्चे हनी और पीसे हुए ग्रीन टी की जरुरत पड़ेगी. सबसे पहले आपको एक चम्मच शहद को एक चम्मच पीसे हुए ग्रीन टी में अच्छी तरह से मिला देना होगा. ऐसा करने से एक पेस्ट तैयार होगा जिसे आपको अच्छी तरह से अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना होगा. 15 से 20 मिनट तक आपको इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर रख देना है. इसके बाद गुनगुने पानी से आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लेना होगा. आप अगर चाहें तो इस मास्क को हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
एलो वेरा और खीरे का फेस मास्क
कांच सी त्वचा पाने में एलो वेरा और खीरा आपको काफी मदद कर सकता है. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले दो चम्मच फ्रेश एलो वेरा जेल और दो चम्मच खीरे के जूस की जरुरत पड़ेगी. इसके बाद आपको इस मिक्सचर में एक शीट मास्क टेबलेट को डुबोकर रख देना होगा. ध्यान में रखें कि इसे आपको तबतक डुबोकर रखना है जबतक यह अच्छी तरह से एब्जॉर्ब न हो जाए. इसके बाद आपको इस मास्क को 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ देना होगा. अब आपको इस मास्क को अच्छी तरह से धो लेना होगा. आप अगर चाहें तो इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक से दो बार कर सकते हैं.
Also Read: Beauty Tips at Home: चेहरे पर लगाएं इन सब्जियों के फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का तरीका
LifeStyle Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










