Beautiful Bangles Design: हर आउटफिट में चार चांद लगा देंगे ये ब्यूटीफुल बैंगल्स डिजाइन, आज ही कर लें कलेक्शन में शामिल

Beautiful Bangles Design: बैंगल्स महिलाओं की सुंदरता को निखारने वाली खास ज्वेलरी होती हैं. ये हर आउट्फिट को आकर्षक बनाती हैं. ऐसे में आज हम लाए है ब्यूटीफुल बैंगल्स के कुछ डिजाइन आइडियाज जिसे आपको अपनी लिस्ट में जरूर रखना चाहिए.
Beautiful Bangles Design: लड़की हो या महिलाएं हर किसी को बैंगल्स पहनना पसंद होता है. चूड़ियां न सिर्फ हाथों की शोभा बढ़ाती हैं, बल्कि हर पहनावे को भी खास बना देती हैं. शादी-विवाह, त्योहार, पूजा-पाठ या फिर रोजाना के लिए चूड़ियों के बहुत सारे डिजाइन मिलते हैं. सही चूड़ियों को चुनकर हम अपने हर लुक को आकर्षक बना सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं ब्यूटीफुल बैंगल्स डिजाइन के कुछ आइडियाज, जिसे आप अपने लिस्ट में रख सकती हैं.
पर्ल बैंगल्स डिजाइन | Pearl Bangles Design

पर्ल बैंगल्स बहुत ही क्लासी लुक देते हैं. इनमें लगे मोती हाथों को सुंदर और ग्रेसफुल बनाते हैं. पर्ल बैंगल्स आप पार्टी, सगाई, रिसेप्शन और त्योहारों में पहन सकती हैं. ये साड़ी, लहंगा और सूट के साथ बहुत अच्छी लगती हैं और हल्की होने के कारण आरामदायक भी होती हैं.
गोल्ड बैंगल्स डिजाइन | Gold Bangles Design

गोल्ड बैंगल्स हमेशा से ही महिलाओं की पसंद रहती हैं. ये हर उम्र की महिलाओं पर खूब जचती हैं. गोल्ड बैंगल्स आप शादी, पूजा-पाठ, व्रत और त्योहारों में पहन सकती हैं. ये सूट या साड़ी के साथ-साथ मॉडर्न आउटफिट पर भी खूब अच्छी मैच हो जाती हैं.
कंगन डिजाइन | Kangan Design

कंगन बैंगल्स सिंपल बैंगल्स से थोड़ी चौड़ी और भारी होती हैं. ये हाथों को रॉयल लुक देने के लिए बेस्ट है. कंगन बैंगल्स खासकर ब्राइडल लुक के लिए ज्यादा पसंद की जाती हैं. लहंगा, भारी साड़ी और ब्राइडल ड्रेस के साथ ये बहुत सुंदर लगती हैं.
वेलवेट बैंगल्स डिजाइन | Velvet Bangles Design

वेलवेट बैंगल्स दिखने में बहुत ही यूनिक और आकर्षक होती हैं. इन पर कढ़ाई, स्टोन का काम किया होता है. वेलवेट बैंगल्स हर आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं.
हैवी वर्क बैंगल्स डिजाइन | Heavy Work Bangles Design

हैवी वर्क बैंगल्स में स्टोन, कुंदन, मिरर और मोती का डिजाइन होता है. इन्हें आप किसी भी खास मौके या बड़े आयोजनों में पहन सकती हैं. सिंपल कपड़ों के साथ भी ये बैंगल्स आपके लुक को शानदार बना देती हैं.
यह भी पढ़ें: Red Bangles Design: हाथों में स्टाइल और ग्लैमर बढ़ाएं, यहां देखें लाल चूड़ियों के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन
यह भी पढ़ें: Latest Bangles Design: चूड़ियों की खनक से कहर ढाए हर जगह, ट्राई करें ये लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










