Badam ki Chutney Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं बादाम की हेल्दी और टेस्टी चटनी

Updated at : 21 Apr 2025 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Badam ki Chutney Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं बादाम की हेल्दी और टेस्टी चटनी

Badam ki Chutney Recipe: बादाम की चटनी इतनी चटपटी लगती है कि एक बार खाने के बाद इस रेसिपी को कई बार ट्राय करेंगे.

विज्ञापन

Badam ki Chutney Recipe: अगर आप रोज-रोज वही सब्जी, चटनी या अचार खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ नया लेकिन हेल्दी ट्विस्ट चाहते हैं तो ये बादाम की चटनी जरूर ट्राय करें. बादाम से भरपूर ये चटनी न सिर्फ टेस्टी है बल्कि प्रोटीन, हेल्दी फैट और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर भी है. इसे आप डोसा, इडली, पराठा या फिर स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि यह बादाम की चटनी बस कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी.

सामग्री

  • बादाम – अपने हिसाब से लें
  • हरी मिर्च – 5 से 6
  • लहसुन – 8 से 10 कलियां
  • हरा धनिया – 100 ग्राम
  • नींबू का रस – 2 टेबलस्पून
  • चीनी – 1 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार

विधि

  • बादाम को पानी में भिगोकर या बिना भिगोए मिक्सर में डालें.
  • हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया, नींबू का रस, चीनी, नमक डालें.
  • सभी सामग्री को अच्छे से पीसकर स्मूथ चटनी तैयार करें.
  • चटनी को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
  • चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा तड़का भी लगा सकते हैं.सरसों, करी पत्ता और सूखी मिर्च का.

Also Read : Kathal ki Sabzi Recipe: ऐसे बनायें कटहल की मसालेदार सब्जी,हर कोई चाटता रह जाएगा उंगली

Also Read : Cold Sandwich Recipe: गर्मी में लें ठंडक का मजा, बिना गैस जलाए तैयार करें स्वादिष्ट कोल्ड सैंडविच

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी


विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola