Baby Names: आपके बेटे के ये मॉडर्न नाम उन्हें समाज में दिलाएंगे अलग प्यार और सम्मान, देखें लिस्ट और अर्थ

Unique Baby Girl Names
Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक मॉडर्न नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह लिस्ट आपके काफी काम आने वाली है. आज हम आपके बेटे के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं.
Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है. सभी इस नन्हें से जान के पीछे लग जाते हैं. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके घर पर आए इस नन्हें से मेहमान के लिए मॉडर्न नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. जब आप अपने बच्चे के लिए इनमें से कोई सा भी एक नाम चुनेंगे तो समाज में उसे एक अलग प्यार और सम्मान मिलेगा. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.
बेटे के लिए कुछ मॉडर्न नाम
- आकव: इस नाम का अर्थ होता है एक आकार.
- आकिल: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान.
- आनव: इस नाम का अर्थ होता है दयालु.
- आयन: इस नाम का अर्थ होता है रफ्तार और रौशनी.
- अश्विक: इस नाम का अर्थ होता है जिसे सफल होने का आशीर्वाद प्राप्त है.
- हंशित: इस नाम का अर्थ होता है शहद के जैसा.
- रिमान: इस नाम का अर्थ होता है जो काफी अमीर हो.
- रिशुल: इस नाम का अर्थ होता है खुशी.
- महीन: इस नाम का अर्थ होता है धरती.
- मितांश: इस नाम का अर्थ होता है एक प्यारा साथी.
- नक्ष: इस नाम का अर्थ होता है चंद्रमा.
- निवान: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र.
- पोषित: इस नाम का अर्थ होता है पोषण.
- सर्विन: इस नाम का अर्थ होता है जो विजयी हो.
- श्रवास: इस नाम का अर्थ होता है प्रतिष्ठा.
- तारुश: इस नाम का अर्थ होता है विजेता.
- व्यान: इस नाम का अर्थ होता है जो सांस लेने को संदर्भित करता है.
ये भी पढ़ें: Baby Names: सभी के दिल में अपनी जगह बना लेंगे आपके बेटे के ये मनमोहक नाम, सुनने वाले भी तारीफ करने से नहीं हटेंगे पीछे
ये भी पढ़ें: Baby Names: शायद ही आपके बेटे के लिए कहीं और मिले इनसे बेहतरीन नाम, अर्थ जानकर प्रसन्न हो जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










