Baby Names: अपनी बेटी को देना चाहते हैं एक मॉडर्न और यूनिक नाम? यह लिस्ट जरूर आएगी आपके काम
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 06 Jan 2025 2:09 PM
modern and unique baby girl names
Baby Names: अगर आप इस समय अपनी बेटी के लिए एक मॉडर्न और यूनिक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में यह लिस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है.
Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्ची को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्ची की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्ची का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जो इस समय अपनी बेटी के लिए एक मॉडर्न और यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जो कि सिर्फ सुनने में ही खूबसूरत नहीं है बल्कि, इनके अर्थ भी उतने ही मनमोहक हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.
आपकी बेटी के लिए मॉडर्न और यूनिक नाम
- आद्या: आप अपनी बेटी के लिए इस नाम को चुन सकते हैं. यह नाम मां दुर्गा के कई नामों में से एक है. इस नाम का अर्थ होता है महान या फिर सबसे शक्तिशाली.
- आरोही: इस नाम का अर्थ होता है संगीत की धुन या फिर विकास.
- मायरा: इस नाम का अर्थ होता है अद्भुत, सराहनीय और प्रिय.
- वान्या: आप अपनी बेटी का नाम वान्या रख सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है इश्वर का तोहफा.
- महक: इस नाम का अर्थ होता है मीठी सुगंध या फिर खुशबू.
- अधीरा: इस नाम का अर्थ होता है चांद या फिर बलवान.
- जिया: आपकी बेटी पर यह नाम बेहद ही खूबसूरत लग सकता है. इस नाम का अर्थ होता है जीवन.
- काम्या: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर और सफल.
- प्रीशा: इस नाम का अर्थ होता है प्रिय या फिर प्यारा.
बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










