Baby Names: अपने प्राणों से प्यारी राजकुमारी के लिए इस लिस्ट से चुनें एक खूबसूरत और मनमोहक नाम, यहां जानें अर्थ

pic credits: pexels
Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक खूबसूरत और मनमोहक नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम इतने ज्यादा खूबसूरत हैं कि इन्हें जो भी सुनेगा एक बार तारीफ जरूर करेगा.
Baby Names: किसी भी घर में जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी के मन में सिर्फ यह ख्याल होता है कि इसे किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो पूरे परिवार पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस बच्ची के लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपको इस नन्हीं सी राजकुमारी के लिए नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं जो बेहद ही ज्यादा खूबसूरत होने के साथ ही मनमोहक भी हैं. जब आप इस लिस्ट में से अपनी बेटी के लिए एक नाम का चुनाव करते हैं तो इन नामों को जो भी सुनता है एक बार तारीफ जरूर करता है. तो चलिए डालते हैं लिस्ट पर नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.
बेटी के लिए खूबसूरत और मनमोहक नाम
- आभा: इस नाम का अर्थ होता है वैभव, प्रकाश.
- आयशा: इस नाम का अर्थ होता है जीवित.
- ऐश्वर्या: इस नाम का अर्थ होता है समृद्धि, धन.
- अमीना: इस नाम का अर्थ होता है सकुशल और सुरक्षित.
- आमना: इस नाम का अर्थ होता है सुरक्षा.
- भावना: इस नाम का अर्थ होता है उत्पादन, अभिव्यक्ति, विचार, भावना.
- चंदना: इस नाम का अर्थ होता है सुगंधित लकड़ी या चंदन.
- चंद्रा: इस नाम का अर्थ होता है चांद या फिर चमक.
- देवकी: इस नाम का अर्थ होता है दिव्य, स्वर्गीय.
- देविका: इस नाम का अर्थ होता है देवी.
- दीपा: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश, दीपक.
- दिव्या: इस नाम का अर्थ होता है दिव्य, स्वर्गीय.
- एझील: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरती.
- गौरी: इस नाम का अर्थ होता है सफेद या फिर पीला.
- ग्रीष्मा: इस नाम का अर्थ होता है गर्मी का मौसम.
Also Read: Baby Names: आपकी प्यारी से बेटी के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










