घर पर तैयार करें बेबी कॉर्न से मजेदार डिश, ट्राई करें ये आइडियाज 

Published by : Priya Gupta Updated At : 24 Mar 2026 3:40 PM

विज्ञापन

बेबी कॉर्न से बनने वाली टेस्टी रेसिपीज (AI generated Image)

Baby Corn Recipe Ideas: आपने कॉर्न से बनी कई रेसिपी खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बेबी कॉर्न से बनने वाली टेस्टी रेसिपीज आइडियाज के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Baby Corn Recipe Ideas: बेबी कॉर्न से आप घर पर अलग-अलग तरह की टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं. बेबी कॉर्न से बनी रेसिपी सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होती, बल्कि जल्दी और आसानी से बन भी जाती है. इस आर्टिकल में हम आपको बेबी कॉर्न से तैयार होने वाली कुछ टेस्टी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं. 

बेबी कॉर्न चिली 

बेबी कॉर्न चिली आप बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेबी कॉर्न को हल्का उबाल लें. फिर इसे हरी मिर्च, लहसुन, प्याज और सॉस (सोया सॉस, टमाटर सॉस) के साथ तेज आंच पर तंदूरी या स्टिर-फ्राई करें. थोड़े ही मिनटों में बेबी कॉर्न चिली तैयार हो जाता है. इसे हरा प्याज और तिल के बीज से सजाकर गरम-गरम सर्व करें. 

बेबी कॉर्न पकौड़ा 

बेबी कॉर्न पकौड़ा बनाना बहुत आसान है. बेबी कॉर्न को बेसन, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक के घोल में डुबोकर गर्म तेल में तला जाता है. जब कुरकुरा हो जाए, तो इसे पेपर टॉवल पर निकालें. ये पकौड़े चाय के साथ या सॉस/चटनी के साथ टेस्टी लगता है.

बेबी कॉर्न फ्राई 

बेबी कॉर्न को धोकर फ्राइज साइज में काटें और 3-5 मिनट उबालें. फिर मैदा, कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले, नींबू और नमक मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. अब बेबी कॉर्न को बैटर में कोट करें और मध्यम आंच पर गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा तलें. तेल निकालकर पेपर टॉवल पर रखें. धनिया से गार्निश करें और चटनी के साथ गरम परोसें. 

बेबी कॉर्न सूप बनाएं 

सूप बनाने के लिए आप बेबी कॉर्न, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, मशरूम और अदरक-लहसुन को बारीक काट लें. अब एक बर्तन में तेल या बटर गरम करके अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया 2 मिनट भूनें.  फिर सब्जियां डालकर 2-3 मिनट पकाएं. अब पानी, नमक और सोया सॉस डालें और उबालें. फिर कॉर्न फ्लोर को 1 कप पानी में घोलकर सूप में मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं. गरमागरम सूप को काली मिर्च छिड़कर परोसें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola