Baby Boy First Birthday Gift Ideas: बेबी बॉय के पहले जन्मदिन पर तोहफे में दें कुछ खास, जानें गिफ्ट आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
Baby Boy First Birthday Gift Ideas: बेबी बॉय के पहले जन्मदिन पर तोहफे में दें कुछ खास, जानें गिफ्ट आइडियाज

Baby Boy First Birthday Gift Ideas: अगर आप भी बेबी बॉय के पहले जन्मदिन पर गिफ्ट में कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में कुछ गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Baby Boy First Birthday Gift Ideas: बेबी बॉय का पहला जन्मदिन माता-पिता और परिवार के लिए एक बेहद खास और यादगार मौका होता है. इस दिन को खास बनाने के लिए माता-पिता कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो लंबे समय तक याद रहे. कई लोग इस मौके पर पार्टी भी करते हैं. खूबसूरत डेकोरेशन, क्यूट आउटफिट, टेस्टी केक और प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स इस सेलिब्रेशन को और भी खास बना देते हैं. अगर आपके पास भी ऐसी ही बर्थडे पार्टी का इनविटेशन आया है और गिफ्ट में क्या दें ये समझ नहीं आ रहा है तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज. 

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दें

अगर आप कुछ यादगार देना चाहते हैं तो पर्सनलाइज्ड गिफ्ट बेस्ट है. आप बच्चे के नाम वाला फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलावा नेम प्रिंटेड कुशन भी एक प्यारा गिफ्ट ऑप्शन है.

क्यूट कपड़ों का सेट

बच्चे के लिए क्यूट कपड़ों का सेट भी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है. छोटे-छोटे प्यारे आउटफिट्स, जैसे टी-शर्ट, पैंट, या स्वेटर बच्चों पर देखने में बेहद प्यारे लगते हैं. आप बच्चे के लिए खूबसूरत डिजाइन वाले कपड़ों को चुनें. 

खिलौने गिफ्ट में दें 

बेबी बॉय के पहले जन्मदिन पर टॉय गिफ्ट दे सकते हैं. आप बच्चे के लिए म्यूजिकल टॉयज या सॉफ्ट टॉय चुन सकते हैं. 

कैप, सॉक्स और जूते 

बच्चे के पहले जन्मदिन पर कैप, सॉक्स और जूते देना एक बेहद प्यारा और मददगार गिफ्ट हो सकता है. आप बच्चे के लिए रंग-बिरंगे, सॉफ्ट और आरामदायक कैप को गिफ्ट में दें. आप खूबसूरत डिजाइन वाले जूते को गिफ्ट में दे सकते हैं. इसके साथ आप सुंदर प्रिंट वाले सॉक्स को तोहफे में दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Long Distance Relationship Surprise Ideas: पार्टनर से रहते हैं दूर, तो इन तरीकों से प्यार जताएं, ट्राई करें ये आसान सरप्राइज आइडियाज 

यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola