Astrological Remedies: धन, नौकरी और सेहत संबंधी परेशानी दूर करने के लिए करें फिटकरी के ये आसान उपाय

Skincare Tips
Astrological Remedies: ज्योतिष में फिटकरी के कई उपाय बताये गये हैं जिसे करने से धन, नौकरी या सेहत संबंधी परेशानी दूर हो सकती है. ऐसा कहा जाता है कि फिटकरी के कुछआसान उपाय करने से व्यक्ति को चारों ओर से सफलता मिलती है. किस्मत चमक उठती है. जानें उपाय.
Astrological Remedies: ज्योतिष में फिटकरी के ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है जिसे करने से धन, नौकरी या सेहत संबंधी परेशानी को दूर किया जा सकता है. यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं, इंटरव्यू देने जा रहे हैं, धन संबंधी कर्ज से परेशान हैं या बुरी नजर लगने का अंदेशा है तो फिटकरी के ये उपाय आजमा सकते हैं.
यदि आप लगातार कर्ज से परेशान हैं तो फिटकरी के ये उपाय करें. बुधवार के दिन थोड़ी सी फिटकरी पर सिंदूर छिड़कें अब उसे पान के पत्ते से लपेटकर कलावे से बांध दें. इस फिटकरी को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे किसी भारी चीज से इसे दबा दें. यह काम लगातार तीन बुधवार तक करें. ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से कर्ज से परेशान चल रहे लोगों को काफी राहत मिलती है.
यदि आपके घर में धन संबंधी परेशानी या संकट है तो इस समस्या के निवारण के लिए रोज सोने से पहले फिटकरी से दांत साफ करें. रोज नहाते समय भी स्नान करने के पानी में फिटकरी डालें और उसी पानी से नहाएं. घर में पोंछा लगाने वाले पानी में भी फिटकरी और नमक डालें और उसी पानी से पोंछा लागवाए. ऐसा करने से आपके जीवन और घर की नकारात्मकता दूर होगी और सफलता पाने के बीच आ रही सारी पारेशानी दूर हो जाएगी.
यदि आप बिना वजह व्यापार में लगातार घाटा झेल रहे हैं तो फिटकरी को काले रंग के कपड़े में लपेटें और उसे मुख्य द्वार पर बांध दें. इससे आपकी दुकान की नकारात्मकता दूर होगी और बुरी नजर से भी बचाव होगा. ज्योतिष के अनुसार फिटकरी का यह उपाय करने से कुछ ही समय में व्यापार-दुकान की नकारात्मकता दूर होती है और व्यापार बढ़ने लगता है.
यदि आपको ऐसा संदेह है कि आपके घर में किसी व्यक्ति, बच्चे पर बुरी नजर का प्रभाव है तो उसे लिटाकर फिटकरी से सात बार सिर से लेकर पांव तक वार दें. ध्यान रहे कि हर बार तलवे में फिटकरी स्पर्श जरूर कराएं. ऐसा करने के बाद इसे आग में डालकर जला दें. ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से बुरी नजर का प्रभाव दूर हो जाता है.
Also Read: Vastu Tips: आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से कभी नहीं होती धन की कमी, घर में बरसती हैं खुशियां
यदि आप किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंटरव्यू देने वाले हैं तो फिटकरी के 5 टुकड़े, छह नीले फूल और एक बेल्ट (बेल्ट लेदर न हो) को नवमी के दिन मातारानी को अर्पित करें. अब दशमी के दिन इस बेल्ट को किसी कन्या को दे दें, फूल को बहते पानी में प्रवाहित कर दें और फिटकरी को अपने पास रख लें. इसके बाद इंटरव्यू के लिए जाएं. यह उपाय करने से भाग्य आपका साथ देगा और यदि आपने अच्छी तैयारी की है और आप योग्य हैं तो इंटरव्यू में आपको सफलता जरूर मिलेगी.
(नोट: दी गई जानकारी मान्यताओं, परंपराओं और किवदंतियों पर आधारित है. उपाय करने से पहले संबंधित क्षेत्र के एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. PrabhatKhabar.com इसकी विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




