ePaper

Astro Tips: सिर्फ नमक ही नहीं, इन चीजों को भी हाथ में देने से बचें, नहीं तो रूठ जाएगी घर की बरकत

Updated at : 28 Jan 2025 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
Astro Tips

Astro Tips

Astro Tips: अक्सर सुनने में आता है कि नमक को हाथ में नहीं देना चाहिए, लेकिन इसके अलावा कुछ चीजें और भी होती हैं, जिनको सीधे हाथ में देने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई बातें बताई गई हैं. जो भी व्यक्ति ज्योतिष में बताई गई बातों को ध्यान में रखकर जीवन यापन करता है, तो उसे किसी भी तरह की समस्याओं से नहीं गुजरना पड़ता है. वह सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है. साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों को करने से मना किया गया है, क्योंकि यह व्यक्ति की सुख-समृद्धि में बाधा बनती है. ऐसे में किसी की हथेली में सिर्फ नमक ही नहीं कुछ और चीजें रखने से बचना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति को भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Astro Tips: भूलकर भी न करें इन लोगों को प्रणाम, नहीं तो आपका ही होगा नुकसान

यह भी पढ़ें- Astro Tips: ये 5 संकेत बताते हैं कि भगवान ने सुन ली आपकी गुहार, पूरी होगी मनोकामना

  • अक्सर खाना खाते समय रोटी मांगने पर हाथ में पकड़ा दिया जाता है. लेकिन यह एक अच्छी आदत नहीं होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोटी को हाथ में देने से धन की हानि होती है. इससे घर की बरकत चली जाती है. इसके अलावा, भोजन खिलाने का पुण्य फल भी नहीं मिलता है. ऐसे में रोटी को हाथ में देने से बचना चाहिए. रोटी को हमेशा थाली में रखना चाहिए.
  • कोई आपसे रूमाल मांगे तो तपाक से उसके हाथों में नहीं देना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से धन हानि की प्रबल संभावना होती है. इससे धन से जुड़ी कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में आपसे जब भी कोई रूमाल मांगे, तो उसे कहीं रखकर उठाने के लिए कहना चाहिए.
  • किसी प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम होता है. लेकिन पानी पिलाते समय एक बात का खास ख्याल रखना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी को भी हाथ से पानी नहीं पिलाना चाहिए. यह बहुत ही अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में कंगाली छा जाती है. ऐसे में जब भी कोई प्यासा मिले, तो उसे गिलास या बोतल से ही पानी पिलाना चाहिए.
  • जब खाने को चटपटा और तीखा बनाना होता है, तो मिर्च की जरूरत होती है. लेकिन मिर्च को सीधा हाथ में नहीं देना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह बहुत ही अशुभ माना जाता है. यह आपसी रिश्ते को बिगाड़ने का काम करता है. ऐसा करने से घर में क्लेश बढ़ जाते हैं. ऐसे में मिर्च को हमेशा किसी पात्र में रखकर ही देना चाहिए.
  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हल्दी को भी हथेली में रखने से बचना चाहिए. मान्यता है कि हथेली में रखने से दुर्भाग्य व्यक्ति का पीछा करने लगता है. उसके बने बनाए सारे काम बिगड़ जाते हैं. ऐसे में हल्दी को हमेशा चम्मच या कटोरी में रखकर ही देना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Astro Tips: सिर पर भूलकर भी न लगाएं इन दिनों तेल, वरना घेर लेगी आर्थिक समस्याएं

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola